जूते सिर पर रख कर माफी मंगवाई

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

जूते सिर पर रख कर माफी मंगवाई

सामाजिक संगठनों के अनुसार माफी मांगने के बावजूद बुजुर्ग को धमकियां दी जा रही है। इस घटनाक्रम का वीडियो वायरल किया जा रहा है।

नवज्योति, चित्तौड़गढ़। जिले के बेगूं उपखण्ड के दुगार ग्राम में बुजुर्ग डालचन्द सालवी को सार्वजनिक रूप डरा धमकाकर जूतों की पोटली सिर पर रखवा कर माफी मांगने को विवश करने की घटना पर बहुजन समाज ने एसपी को ज्ञापन सौंपा है। पारसोली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।  भारतीय दलित साहित्य अकादमी के संरक्षक निर्मल देसाई, जिलाध्यक्ष मदन सालवी ओजस्वी, अम्बेडकर विचार मंच संस्थान के संस्थापक संयोजक छगनलाल चांवला, बामसेफ के राष्ट्रीय पदाधिकारी रामावतार मीणा आदि ने एसपी से भेंट कर इस घटनाक्रम की निन्दा करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि पारसोली थानान्तर्गत दुगार के बीच में बुजुर्ग को खड़ा कर सिर पर जूते रखवा कर सरेआम खाफ पंचायत के फैसले के तहत माफी मंगवाई गई, जो अतिनिन्दनीय एवं सामन्तवादी घटना है। मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक एवं मानवाधिकार आयोग कोभी इस संबंध में ठोस कार्रवाई के लिए पत्र लिखे गए हैं। 

वीडियो वायरल हो रहा 
सामाजिक संगठनों के अनुसार माफी मांगने के बावजूद बुजुर्ग को धमकियां दी जा रही है। इस घटनाक्रम का वीडियो वायरल किया जा रहा है। वायरल वीडियो में स्पष्ट यह दिखाई दे रहा है कि बुजुर्ग के चारों ओर कई लोग बैठे हैं, जिनके सामने बुजुर्ग सिर पर जूतों से भरा एक बैग रख हाथ जोड़कर बार-बार माफी मांग रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मिडिल ईस्ट में जंग छेड़ने के बाद नए ट्रेड फ्रेमवर्क में भारत समेत कई देशों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, बढ़ते व्यापार घाटे को बताया राष्ट्रीय चिंता का विषय मिडिल ईस्ट में जंग छेड़ने के बाद नए ट्रेड फ्रेमवर्क में भारत समेत कई देशों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, बढ़ते व्यापार घाटे को बताया राष्ट्रीय चिंता का विषय
मिडिल ईस्ट संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 व्यापार नीति जारी कर "मजबूत अमेरिका" का संदेश दिया है। एजेंडे...
जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: केबिन में फंसा ड्राइवर जिंदा जला, पुलिस जांच शुरू
भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद