जाडाना सरपंच 2.40 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

पट्टा जारी करने की एवज में मांगी घूस, एक लाख पहले ले चुका

जाडाना सरपंच 2.40 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

एसीबी चित्तौड़गढ़ ने शुक्रवार को राशमी पंचायत समिति क्षेत्र में जाडाना ग्राम पंचायत के सरपंच को दो लाख 40 हजार रुपए की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

राशमी। एसीबी चित्तौड़गढ़ ने शुक्रवार को राशमी पंचायत समिति क्षेत्र में जाडाना ग्राम पंचायत के सरपंच को दो लाख 40 हजार रुपए की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। उसने रिश्वत की राशि प्लॉट का पट्टा जारी करने की एवज में ली थी।  ब्यूरो के अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश सांदू ने बताया कि सरपंच संजय सुखवाल उर्फ संजू परिवादी के कब्जाशुदा भूखण्ड का पट्टा जारी करने की एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। परिवादी ने 3 लाख 40 हजार रुपए की मांग कर परेशान करने की  एसीबी को शिकायत दी। सत्यापन में पता चला कि आरोपी सरपंच परिवादी से एक लाख रुपए वसूल कर चुका था। शुक्रवार को सरपंच ने रिश्वत की शेष राशि के लिए परिवादी को बुलाया। एसीबी की टीम ने आरोपी को दो लाख 40 हजार रुपए लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

रुपये में गिरावट: रुपया 16 पैसे टूटा; फिर 92 प्रति डॉलर के पार, निवेशकों के बिकवाल रहने से भारतीय मुद्रा पर दबाव रुपये में गिरावट: रुपया 16 पैसे टूटा; फिर 92 प्रति डॉलर के पार, निवेशकों के बिकवाल रहने से भारतीय मुद्रा पर दबाव
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और मजबूत डॉलर के कारण भारतीय रुपया 16 पैसे लुढ़ककर 92.01...
वर्ल्ड किडनी डे : सिक्स पैक की चाहत, सप्लीमेंट्स का अंधाधुंध सेवन युवाओं में किडनी फेल्योर का बना कारण
फिलीपींस ने ताइवान के पास तैनात की ब्रह्मोस मिसाइलें: टेंशन में ड्रैगन, चीन के पास ब्रह्मोस मिसाइलों की तैनाती
हीटवेव की आहट और खेती पर बढ़ता संकट
अमेरिका ने दक्षिण कोरिया को दिया धोखा, ट्रंप ने छीना थॉड एयर डिफेंस सिस्टम, किम जोंग के लिए बड़ा मौका?
इच्छामृत्यु : दुनिया के 11 देशों में सख्त शर्तों के साथ अनुमति; भारत में पैसिव यूथेनेशिया की इजाजत, अब तक लाखों लोगों ने चुना सम्मानजनक मृत्यु का विकल्प
फारूक अब्दुल्ला के कार्यक्रम में गोली चली : उपमुख्यमंत्री को लगे छर्रे, काबू में हमलावर