ढाई वर्षीय मासूम की हत्या कर शव कुएं में फेंका

परिजनों का आरोप : बच्ची के साथ हुआ दुष्कर्म

ढाई वर्षीय मासूम की हत्या कर शव कुएं में फेंका
चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा गांव में गुरुवार को परिजनों के साथ शादी समारोह में आई ढाई साल की बच्ची की हत्या कर शव कुएं में फेंकने की घटना से खलबली मच गई।

बस्सी। चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा गांव में गुरुवार को परिजनों के साथ शादी समारोह में आई ढाई साल की बच्ची की हत्या कर शव कुएं में फेंकने की घटना से खलबली मच गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मासूम की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने आरोपी पर मासूम से दुष्कर्म करा आरोप लगाया है लेकिन इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है।


लक्ष्मीपुरा गांव में शादी में आई यह बालिका गुरुवार को घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान भीलवाड़ा जिले के किशनपुरा निवासी रमेश (30) पुत्र नानाराम धाकड़ उसके साथ खेलने लगा। दोपहर में बालिका के लापता होने पर परिजनों ने उसे काफी ढूंढा लेकिन वह कहीं नहीं मिली। शाम को रमेश परिजनों को एक बालिका को कुएं के पास देखने की जानकारी देने के बाद मौके से फरार हो गया। शक होने पर बच्ची के रिश्तेदार आरोपी रमेश को ढूंढ़ कर मध्यरात्रि में लक्ष्मीपुरा पहुंचे और उसे पुलिस के हवाले किया।


आरोपी ने कबूली वारदात
बस्सी थानाप्रभारी गणपत सिंह के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में कबूला कि वह बालिका को खिलाने के बहाने सुनसान जगह ले गया और गला घोंटकर हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस गांव से 5 किलोमीटर दूर कुएं पर पहुंची। कुएं  में पानी अधिक होने से 3 मोटरें लगा पानी तोड़कर बालिका का शव निकाला गया। बच्ची का शव बस्सी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया, लेकिन वहां महिला चिकित्सक नहीं होने से पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय से मेडिकल टीम बुलाई गई, तब तक बस्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ हो गई।


युवक पूर्व में भी कर चुका है वारदात
बालिका के चेहरे और कान के आसपास काटने का निशान हैं जिसके आधार पर परिजनों ने उसके साथ दुष्कर्म की आशंका जताई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रमेश धाकड़ ने इस वारदात से चार वर्ष पूर्व भी एक बालक के साथ छेड़छाड़ की थी। ग्रामीणों ने भी आरोप लगाया कि बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास विफल होने पर उसकी हत्या की गई, जबकि पुलिस का कहना है कि मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा।

Read More अमेरिका : शिक्षक और 3 बच्चों की हत्या, फिर स्कूल में ही हमलावर का अंत

Post Comment

Comment List

Latest News

एक मंच पर एकत्रित होंगे प्रदेश के प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े व्यवसायी, प्रिंटर्स के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा  एक मंच पर एकत्रित होंगे प्रदेश के प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े व्यवसायी, प्रिंटर्स के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा
राजस्थान प्रिंटर्स एसोसिएशन (RPA) द्वारा 24 अक्टूबर को जयपुर में एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एसोसिएशन के...
विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका अहम, भारत के सांस्कृतिक केंद्रों का हो रहा पुनर्जागरण: मोदी
स्वर्गीय शेखावत को विधानसभा में पुष्पांजलि स्व. शेखावत का जीवन जन सेवा की मिशाल
भारत-पोलैंड के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार, बेंगलुरु पहुंचा 100 कारोबारी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल
कच्चे तेल में तेजी से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 125 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला
छठे राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन में प्रस्तुत होगा राजस्थान का विकास मॉडल
इस वित्त वर्ष में एक दिन में सर्वाधिक मूवमेंट, 67 विमानों की लैंडिंग और 62 ने भरी उड़ान.