सरपंच का चुनाव लड़ने की जिद: पिता ने बेटे-बहू को बोलेरो से कुचला, आखिर क्या थी खूनी खेल की वजह

सरपंच बनने की चाहत में पिता बना कातिल? बोलेरों से कुचला पूरा परिवार

सरपंच का चुनाव लड़ने की जिद: पिता ने बेटे-बहू को बोलेरो से कुचला, आखिर क्या थी खूनी खेल की वजह
राजस्थान के चूरू जिले के तारानगर स्थित चंगोई गांव में पंचायत चुनाव लड़ने के विवाद में पिता ने अपने बेटे और बहू को बोलेरो गाड़ी से कुचलकर मार डाला. आरोपी पिता सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था, जिसका बेटा-बहू विरोध कर रहे थे. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

चूरू। जिले के तारानगर थाना क्षेत्र के गांव चंगोई में चुनाव लड़ने की बात को लेकर परिवार में पिता ने अपने बेटे व बहू को गाड़ी से कुचलकर मार दिया। घटना के बाद गांव में दहषत का माहौल बन गया हैं। सूचना के बाद तारानगर पुलिस भी अलर्ट हो गयी। पुलिस ने आरोपी पिता को डिटेन कर लिया हैं। जिससे पुलिस हत्या के कारणों का पता कर रही हैं। तारानगर पुलिस के अनसार चंगोई निवासी रामचन्द्र जाट ने गांव धर्मकांटा कर रखा हैं। 

रामचंद्र आगामी पंचायत चुनाव लड़ना चाहता था। मगर बेटा रविन्द्र और बहू महिन्द्रा इसके लिए आये दिन कलेष कर रहे थे। रात को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके चलते रविन्द्र व महिन्द्रा धर्मकांटे पर चले गये। वहां तीनों के बीच झगड़ा हुआ। वहां रविन्द्र ओर महिन्द्रा वापिस लौट रहे थे। तभी रास्ते में पीछे बोलेरेा लेकर रामचन्द्र आया। जिसने दोनों को कुचलकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर रात्रि ड्यूटी आॅफिसर हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना रात करीब 12 बजकर 50 मिनट की हैं। पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया।

बेटा बहू चुनाव लड़ने के लिए मना कर रहे थे

गांव के लोगों के अनुसार रामचन्द्र मिखाला गांव से सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था। मगर उसका बेटा रविन्द्र व बहू महिन्द्रा उसको चुनाव लड़ने से मना कर रहे थे। इसी बात को लेकर घर में कलेष होने लगा। बाप बेटे में इस बात को लेकर मनमुनाट हो गया। रात को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इस पर रविन्द व महिन्द्रा धर्मकांटा पर चले गये। वहां रामचन्द्र भी चला गया। जहां भी इनके बीच झगड़ा हुआ। वापिस आते समय गांव के रास्ते में रामचन्द्र ने अपने बेटे रविन्द व बहू महिन्द्रा को बोलेरो से कुचल दिया।

Read More अग्निवीरों की बल्ले-बल्ले! अब 75% अग्निवीरों को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, नियमित भर्ती का भी मिलेगा मौका

शराब पीता था बेटा

Read More 'हमारी सैलरी तो 3 लाख रुपए है तो...',पत्नी की पॉकेट मनी की मांग पर सुप्रीम कोर्ट के जजों की चुटकी

आरोपी पिता रामचन्द्र के अनुसार बेटा रविन्द्र शराब पीता था। जो शराब पीकर घर में झगड़ा करता था। करीब एक साल पूर्व भी पिता ने बेटे की इस शराब पीने वाली बात को लेकर पुलिस में षिकायत की थी। मृतक रविन्द्र व महिन्द्रा के एक 11 साल की बेटी हैं।

Read More विदेशियों पर चढ़ा राजस्थान का रंग, प्रदेश में उमड़े 16 लाख से अधिक पर्यटक

Post Comment

Comment List

Latest News

कारोबार शुरू करने का मौका, सरकार देगी एक करोड़ तक का लोन कारोबार शुरू करने का मौका, सरकार देगी एक करोड़ तक का लोन
केंद्र सरकार ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 31 मार्च 2031 तक बढ़ाने की मंजूरी दी है। अगले पांच वर्षों में...
पशुओं को पानी पिलाने गया युवक, तालाब में डूबने से मौत
बाइक पर आए आतंकी, अचानक चलाई गोलियां; सीआरपीएफ के 2 जवान घायल
अलवर बना राजस्थान का सबसे धनवान जिला, प्रति व्यक्ति आय में राजधानी दूसरे स्थान पर
हाईकोर्ट के नाम पर फर्जी आदेश, सरकार ने बंद करा दीं 129 वेबसाइट
स्वच्छता सर्वेक्षण में जयपुर को झटका! प्रदेश में नंबर-वन, देश में टॉप-20 से भी बाहर
शोरूम से उठीं आग की लपटें, पूरे बाजार में हड़कंप