वाहनों की भिड़ंत,जीजा-साली की दर्दनाक मौत

ट्रेलर को ओवरटेक करते समय हुआ हादसा

वाहनों की भिड़ंत,जीजा-साली की दर्दनाक मौत
दातारामगढ़ के गोगावास निवासी सीताराम कुमावत कार में सवार होकर अपनी पत्नी, साली और पुत्र के साथ अपने मामेर ससुराल जा रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया।

किशनगढ़ रेनवाल। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामजीपुरा पेट्रोल पंप के पास गुरुवार दोपहर में दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में जीजा साली की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ट्रेलर को ओवरटेक करने के दौरान हुआ। हादसे की सूचना के बाद थाना प्रभारी उमराव सिंह मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे। घायलों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर किया गया।

पुलिस ने मृतकों के शवों को रेनवाल सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सीताराम कुमावत (40) पुत्र छीगनलाल निवासी गोगावास दातारामगढ़ व सुमन देवी (30) पत्नी मनोहरलाल कुमावत निवासी गोगावास दातारामगढ़ के रूप में पहचान हुई है। कार सवार आशा देवी (32) पत्नी सीताराम कुमावत व आशीष कुमावत (13) पुत्र सीताराम गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए जयपुर रैफर किया गया है।

दूसरी कार में सवार रामनारायण यादव (42) पुत्र रामनाथ यादव निवासी लक्ष्मीपुरा पचकोडिया भी हादसे में घायल हो गए। जिनका जयपुर एसएमएस अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने बताया कि दातारामगढ़ के गोगावास निवासी सीताराम कुमावत कार में सवार होकर अपनी पत्नी, साली और पुत्र के साथ अपने मामेर ससुराल जा रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया। वहीं टाटा नैक्सोन कार चालक रामनारायण यादव जो कि पचकोडिया गांव से रेनवाल की ओर अस्पताल में दवाई लेने के लिए जा रहा था, इसी दौरान सामने से आ रही वैगनार कार से भिड़ंत हो गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के मेहराणा गांव में जमीन जोतने के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो...
अदाणी के 5,675 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रुकवाया निर्माण कार्य
RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं
साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों के बीच मजबूत सेतु: गजेंद्र सिंह शेखावत, आपसी विश्वास और मैत्री बढ़ाने पर जोर
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर जमाता था धाक, अजमेर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट
त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा