पुलिस थाने में खीर से फैला जहर : 10 पुलिसकर्मी फूड प्वाइजनिंग के शिकार, अस्पताल में भर्ती

खीर को गर्म अवस्था में पॉलिथीन से ढकना पाया गया

पुलिस थाने में खीर से फैला जहर : 10 पुलिसकर्मी फूड प्वाइजनिंग के शिकार, अस्पताल में भर्ती
थाना परिसर में शरद पूर्णिमा पर बनाई गई खीर खाने से दस पुलिसकर्मी फूड प्वाइजनिंग का शिकार। सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी। खीर पूजा के बाद प्रसाद रूप में रखी गई थी, जिसे अगली सुबह खाने से पुलिसकर्मियों की तबीयत बिगड़ी। फिलहाल सभी की हालत स्थिर।

महुवा। शरद पूर्णिमा के मौके पर बनाई गई खीर खाने से महुवा थाना परिसर में तैनात दस पुलिसकर्मी फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। सभी को गंभीर हालत में स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। शरद पूर्णिमा की रात पूजा-अर्चना के बाद खीर को मंदिर में प्रसाद के रूप में रखा गया और वितरण किया गया। बताया जा रहा है कि अगले दिन कुछ पुलिसकर्मियों ने वही बची हुई खीर दोबारा खा ली। जिससे हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल प्रधान सिंह, लखन सिंह, सुनील कुमार, कृष्ण कुमार, लख्मी चंद, देवेंद्र कुमार व अजय सिंह सहित 10 जनों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।

उल्टी-दस्त और चक्कर आने की शिकायत पर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी मिलते ही डीएसपी मनोहर लाल मीणा अस्पताल पहुंचे और भर्ती पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। जिला अस्पताल के प्रभारी डॉ. दिनेश कुमार मीणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में फूड प्वाइजनिंग का कारण खीर को गर्म अवस्था में पॉलिथीन से ढकना पाया गया है, जिससे उसमें बैक्टीरिया उत्पन्न हो गए।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

AI से होगी टीबी और फेफड़ों के कैंसर की शुरुआती पहचान, विशेषज्ञों ने बताया- एक्स-रे और सीटी स्कैन की जांच में मिलेगी मदद AI से होगी टीबी और फेफड़ों के कैंसर की शुरुआती पहचान, विशेषज्ञों ने बताया- एक्स-रे और सीटी स्कैन की जांच में मिलेगी मदद
जयपुर के बी.एम. बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित 28वें राष्ट्रीय सम्मेलन 'नेप कॉन 2026' में विशेषज्ञों ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...
किसानों की आय दोगुनी करने का वादा निकला जुमला! अखिलेश ने भाजपा को घेरा
सी.के बिरला हॉस्पिटल्स की ‘रन फॉर हार्ट’ में उत्साह के साथ शामिल हुए शहरवासी, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
नेपाल बॉर्डर से इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार: एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, कई मामलों में चल रहा था वांछित
कोक्लियर इम्प्लांट में एआई के उपयोग पर डॉ. पवन सिंघल को सम्मान, आधुनिक तकनीक के अनुभव किए शेयर
लोकरंग 2026: लक्षद्वीप से लद्दाख तक के फनकारों का जलवा, दक्षिण भारत की सुरीली सौगात भी, 27 अक्टूबर से जेकेके में सजेगा लोक विरासत का महाकुंभ
28 हजार करोड़ के साइबर फ्रॉड में ईडी की बड़ी कार्रवाई, Mumbai Airport से वकील रशेष शाह गिरफ्तार