मोटरसाइकिल सहित 90 फुट गहरे कुएं में गिरने से युवक की मौत, अपने दोस्तों के साथ आया था कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने 

तीन वर्ष पहले भी इसमें दो युवक गिर गए थे

मोटरसाइकिल सहित 90 फुट गहरे कुएं में गिरने से युवक की मौत, अपने दोस्तों के साथ आया था कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने 

राजस्थान में दौसा जिले के बसवा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक किशोर की मोटर साइकिल सहित कुंए में गिरने से मौत हो गई

दौसा। राजस्थान में दौसा जिले के बसवा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक किशोर की मोटर साइकिल सहित कुंए में गिरने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि यहां नीमला में कबड्डी प्रतियोगिता चल रही है। अलवर के बघेरी कला निवासी नवीन गुर्जर (16) अपने दोस्तों के साथ इस प्रतियोगिता में शिरकत करने के लिए आया था। रात करीब 11 बजे वह अपने 4-5 दोस्तों के साथ अलवर-सिकंदरा मेगा हाईवे पर खाना खाने जा रहा था। नवीन के 4 दोस्त दो अलग-अलग मोटरसाइकिल पर सवार थे, जबकि नवीन अकेला मोटर साइकिल पर जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि उसी दौरान रास्ते गोमलाड़ू की ढाणी के पास सड़क किनारे एक 90 फुट गहरे कुएं को वह अंधेरे में देख नहीं पाया और मोटर साइकिल सहित उसमें जा गिरा। काफी देर तक नवीन के नहीं पहुंचने पर दोस्त उसे ढूंढने के लिए लौटकर आए। तब उन्हें नवीन कुएं में मिला। बाद में पुलिस ने आकर उसका शव निकाला। पुलिस ने बताया कि यह कुआं लंबे समय से खुला है। तीन वर्ष पहले भी इसमें दो युवक गिर गए थे। इसके बावजूद कुएं को बंद नहीं किया गया।

Tags: death  

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला