सड़कों पर बेलगाम दौड़ रहे यमदूत : डम्पर ने बाइक सवार मां, बेटी और मामा को कुचला, तीनों की मौत

अब तो लगाम लगाओ कितनी जान लोगे

सड़कों पर बेलगाम दौड़ रहे यमदूत : डम्पर ने बाइक सवार मां, बेटी और मामा को कुचला, तीनों की मौत
नेशनल हाईवे- 44 पर मनियां क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मां, बेटी और मामा को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक उत्तर प्रदेश के बिरेहरु गांव से मुरैना जिले के हाथी गांव (मध्यप्रदेश) की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी।

धौलपुर। नेशनल हाईवे- 44 पर मनियां क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मां, बेटी और मामा को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक उत्तर प्रदेश के बिरेहरु गांव से मुरैना जिले के हाथी गांव (मध्यप्रदेश) की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के पीछे बैठी लाडो (28 वर्ष) पत्नी राजा निवासी कारई थाना रूपवास (भरतपुर) और उसकी दो वर्षीय पुत्री की मौके पर ही डंपर के पहिए के नीचे आने से मौत हो गई।

वहीं बाइक चालक मनोज तोमर (35) पुत्र जंडेल सिंह को गंभीर घायल होने पर धौलपुर जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी कर डंपर को सुआ का बाग क्षेत्र से जब्त कर परिचालक को हिरासत में ले लिया, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद जब्त डम्पर और इनसेट में शवों को एम्बुलेंस में ले जाते पुलिसकर्मी।

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का : टूटी नालियों व खुले चैंबरों की मरम्मत का काम शुरू असर खबर का : टूटी नालियों व खुले चैंबरों की मरम्मत का काम शुरू
प्राथमिकता के आधार पर अति-खतरनाक व इमरजेंसी पॉइंट्स पर कार्य शुरू।
जंतर-मंतर मामले में SC सख्त, दिल्ली पुलिस से पूछा- क्या प्रदर्शन का जवाब सिर्फ लाठीचार्ज है?
लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा: प्रश्नकाल बाधित, कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
राजस्थान स्टेट रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता : स्नेहा लांबा, पूनम स्वामी, सुहासी वर्मा, तनिष्का सिंह महिला एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में
असर खबर का : कोटा-बूंदी को मिलेंगे 18 करोड़ के दो मंजिला 4 नए कॉलेज
टी-20 सीरीज : वैभव सूर्यवंशी का आतिशी अर्धशतक, भारत ने जिम्बाब्वे का सूपड़ा किया साफ
रूसी राजनयिक का दावा: यूरोप को अमेरिका के परमाणु 'सुरक्षा कवच' पर संदेह, खुद का रक्षा तंत्र कर रहा विकसित