रीट अभ्यर्थियों को है आंसर की का इंतजार, 20 से 25 के बीच हो सकती है जारी

बोर्ड परीक्षाओं के कारण देरी हो रही है

रीट अभ्यर्थियों को है आंसर की का इंतजार, 20 से 25 के बीच हो सकती है जारी

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अनुसार 20 से 25 मार्च के बीच बोर्ड आंसर की जारी हो सकती है। पहले 20 मार्च तक आंसर की जारी करने की योजना थी, लेकिन होली की छुट्टी और 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं के कारण देरी हो रही है। 

जयपुर। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2024 में शामिल हुए करीब 14 लाख अभ्यर्थियों को आंसर की का बेसब्री से इंतजार है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अनुसार 20 से 25 मार्च के बीच बोर्ड आंसर की जारी हो सकती है। पहले 20 मार्च तक आंसर की जारी करने की योजना थी, लेकिन होली की छुट्टी और 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं के कारण देरी हो रही है। 

बोर्ड ने 27 और 28 फरवरी को रीट परीक्षा का आयोजन किया था, जिसमें कुल 13,77,256 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें लेवल-1 के 4,06,953 और लेवल-2 के 9,70,303 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे थे। परीक्षा के लिए कुल 15,44,518 आवेदन प्राप्त हुए थे। बोर्ड प्रशासन ओएमआर शीट को स्कैन करने के कार्य में जुटी हुई है। एक मार्च से शुरू हुई इस प्रक्रिया में प्रतिदिन लगभग 70,000 ओएमआर शीट स्कैन की जा रही हैं। जिससे इस कार्य में करीब 20 दिन लग सकते हैं। बोर्ड के सचिव और रीट समन्वयक कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी जाएंगी। सभी आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा।

 

Tags: reet

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्व रैंकिंग में जयपुर के दोनों आरटीओ के प्रदर्शन में बड़ा अंतर : आरटीओ द्वितीय अव्वल, प्रथम का प्रदर्शन कमजोर राजस्व रैंकिंग में जयपुर के दोनों आरटीओ के प्रदर्शन में बड़ा अंतर : आरटीओ द्वितीय अव्वल, प्रथम का प्रदर्शन कमजोर
परिवहन मुख्यालय की ओर से जारी ताजा राजस्व रैंकिंग में जयपुर के दोनों आरटीओ के प्रदर्शन में बड़ा अंतर। वित्तीय...
प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी दिखा भीषण गर्मी का असर : जयपुर में घटा सैलानियों का कदमताल, विदेशियों की आमद में भारी कमी
केंद्रीय जल आयोग की टीम करेगी राजस्थान की सिंचाई परियोजनाओं का दौरा, महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : पूर्व टीएमसी सांसद नुसरत जहां ईडी के समक्ष हुईं पेश, कंपनी की अनियमितताओं में उनकी कोई भूमिका नहीं
हॉर्मुज में हालात फिर तनावपूर्ण : गुजरात आ रहे एक जहाज पर फायरिंग, कब्जे में लिया
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक: गोल्ड लोन के लिए 501 मौजूदा शाखाओं के साथ सुरक्षित ऋण वितरण का किया विस्तार, पारदर्शी और भरोसेमंद गोल्ड लोन सेवाएं पहुँचाई जाएंगी
विधायक कालीचरण सराफ ने किया कैलगिरी आई हॉस्पिटल में ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन का लोकार्पण