जयपुर ग्रेटर की निलंबित मेयर के पति राजाराम पर ACB का शिकंजा, BVG कंपनी से कमीशनखोरी मामले में गिरफ्तार

जयपुर ग्रेटर की निलंबित मेयर के पति राजाराम पर ACB का शिकंजा, BVG कंपनी से कमीशनखोरी मामले में गिरफ्तार

जयपुर ग्रेटर नगर निगम की निलंबित महापौर सौम्या गुर्जर के पति राजाराम गुर्जर और बीवीजी कंपनी के प्रतिनिधी ओमकार सप्रे को एसीबी ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। एसीबी टीम ने 276 करोड़ रुपए के भुगतान के बदले 20 करोड़ रुपए का कमीशन मांगने के कथित वायरल वीडियो के बारे में पूछताछ के बाद उनको गिरफ्तार किया।

जयपुर। जयपुर ग्रेटर नगर निगम की निलंबित महापौर सौम्या गुर्जर के पति राजाराम गुर्जर और बीवीजी कंपनी के प्रतिनिधी ओमकार सप्रे को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार दोपहर को गिरफ्तार कर लिया। एसीबी टीम ने 276 करोड़ रुपए के भुगतान के बदले 20 करोड़ रुपए का कमीशन मांगने के कथित वायरल वीडियो के बारे में पूछताछ के लिए दोनों को एसीबी मुख्यालय बुलाया था, जहां पूछताछ के बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया।

निलंबित महापौर सौम्या गुर्जर के पति राजाराम गुर्जर की गत 10 जून को सोशल मीडिया पर कथित 3 वीडियो और 5 ऑडियो क्लिप वायरल हुई थी। इन वीडियो व ऑडियो में सौम्या के पति राजा राम गुर्जर निगम क्षेत्र का कचरा उठाने का ठेका लेने वाली कंपनी बीवीजी के प्रतिनिधी संदीप चौधरी व ओमकार सप्रे से 276 करोड़ रुपए के बकाया बिलों के भुगतान के बदले 10 प्रतिशत कमीशन 20 करोड़ रुपए को लेकर बातचीत कर रहे हैं। इसके बाद एसीबी के डीजी बीएल सोनी के निर्देश पर एसीबी ने प्रारंभिक जांच के लिए रिपोर्ट दर्ज की थी। वायरल वीडियो की पड़ताल एडिशनल एसपी बजरंग सिंह को सौंपी गई। वायरल हुए वीडियो व ऑडियो क्लिप को राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) में विशेषज्ञ की राय के लिए भेजी गई। कुछ आयाम की जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं होने पर अन्य राज्य की एक प्रतिष्ठित एफएसएल को क्लिप्स भेजी गई।

दोनों एफएसएल से प्राप्त रिपोर्ट की जांच व विश्लेषण करने पर रिश्वत की भारी रकम सेवा प्रदाता को ऑफर करने, नगर निगम की तत्कालीन मेयर के पति की ओर से धमकाने के अंदाज में रिश्वत मांगने व रिश्वत ऑफर को स्वीकार करने और इन सब में एक अन्य व्यक्ति की सहयोग होना प्रथमदृष्टया पाया गया। एसीबी ने जयपुर नगर निगम ग्रेटर के तत्कालीन मेयर के पति राजाराम गुर्जर, बीवीजी कंपनी के प्रतिनिधी संदीप चौधरी व ओमकार सप्रे, वहां उपस्थित निम्बाराम व अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया और मंगलवार को पूछताछ के लिए एसीबी मुख्यालय बुलाया, जहां पूछताछ के बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान