बाढ़ की स्थिति वाले क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने की जरुरत: वसुंधरा राजे

बाढ़ की स्थिति वाले क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने की जरुरत: वसुंधरा राजे

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भारी बारिश के समय में लोगों को सतर्क रहने तथा प्रशासन को बाढ़ की स्थिति वाले क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाए जाने की जरुरत है।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भारी बारिश के समय में लोगों को सतर्क रहने तथा प्रशासन को बाढ़ की स्थिति वाले क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाए जाने की जरुरत है। राजे ने बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए यह बात कही। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ समय तक प्रदेश में मौसम ऐसा ही बना रहेगा, जिससे भारी बारिश का अनुमान है। अत: आमजन को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि जहां बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, वहां राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाई जाए।

उन्होंने कहा कि बारां, कोटा, करौली, टोंक, भीलवाड़ा, दौसा, सीकर, सवाई माधोपुर सहित विभिन्न जिलों में अतिवृष्टि के कारण जन-जीवन प्रभावित है। जल बहाव के चलते कई जगह कच्चे मकानों के गिरने की, तो कई स्थानों पर खेतों में पानी भर जाने की खबरें आ रही हैं। इस कारण फसलो को भी नुकसान हो रहा है।

उधर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश के कई क्षेत्रों के अंदर भारी बरसात के कारण नदी-नालों एवं बांधों में अत्यधिक जलभराव होने से सामान्य जनजीवन प्रभावित होने की खबर बेहद चिंताजनक है। सभी नागरिकों से आग्रह है कि सतर्क रहें एवं जलभराव वाले स्थानों पर जाने से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना करें।

Post Comment

Comment List

Latest News

6:30 लाख के जाली नोट बरामद, मुख्य सरगना समेत दो गिरफ्तार 6:30 लाख के जाली नोट बरामद, मुख्य सरगना समेत दो गिरफ्तार
चित्रकूट थाना पुलिस ने जाली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...
कांग्रेस ने 27 दिसंबर को बुलाई कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक, इन खास मुद्दों पर होगी चर्चा
सेव अरावली अभियान का समर्थन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- अरावली की नई परिभाषा उत्तर भारत के भविष्य के लिए खतरा, केंद्र सरकार पुनर्विचार करे
पीएम मोदी को मिला "ऑर्डर ऑफ ओमान का फर्स्ट क्लास सम्मान", इन हस्तियों को भी मिला चुका है ये सम्मान, देखें पूरी लिस्ट
कर्नाटक में नेवी बेस के पास मिला चीनी GPS ट्रैकिंग डिवाइस लगा पक्षी, सर्च अभियान जारी
5वीं और 8वीं बटालियन आरएसी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की चयन सूची जारी 
भजनलाल सरकार का एक और कीर्तिमान, डीरेगुलेशन सुधारों में राजस्थान देश में अव्वल