राजनीतिक नियुक्ति पाने वाले विधायकों को नहीं मिलेगा मंत्री का दर्जा

राजनीतिक नियुक्ति पाने वाले विधायकों को नहीं मिलेगा मंत्री का दर्जा
मुख्यमंत्री ने ली आयोग, बोर्ड, निगमों के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों की बैठक

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोग, बोर्ड, निगमों के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों की बैठक ली और सभी को बधाई दी।  इस बैठक में स्पष्ट किया गया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के चलते विधायक लाभ के पद पर नहीं रह सकते, ऐसे में सिर्फ बोर्ड, निगम व आयोग के प्रमुख की जिम्मेदारी मिलेगी, किसी तरह की सुविधाएं नहीं दी जा सकेंगी। केवल नियुक्ति पाने वाले गैर विधायकों को ही सुविधा और दर्जा मिल सकेगा। बैठक में मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि आपकी नियुक्ति सभी की सहमति से हुई है। सभी वर्गों को ध्यान में रखकर तय निर्णय लिया गया है। अब फिर से सरकार बनाने के उद्देश्य से जन हित का काम करें। बैठक में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने भी संबोधित किया और पार्टी आलाकमान के निर्देशों की पालना करने के लिए अपने इस्तीफे का किस्सा सुनाते हुए कहा कि मैं मुख्यमंत्री के साथ जिलों के दौरे पर था, तभी शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे देने का मैसेज आया, मैंने वहीं से फोन करके पीए से इस्तीफा टाइप करवाया और जयपुर पहुंचते ही अपना इस्तीफा भेज दिया और एयरपोर्ट से आवास तक अपनी गाड़ी से ही गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग