रेजिडेंट डॉक्टर की करंट से मौत पर फूटा डॉक्टरों का गुस्सा: जयपुर से उदयपुर तक विरोध, OPD 2 घंटे ठप; काली पट्टी बांध जताया रोष

एसएमएस मेडिकल कॉलेज से जुड़े रेजिडेंट डॉक्टर्स भी रहे दो घंटे हड़ताल पर 

रेजिडेंट डॉक्टर की करंट से मौत पर फूटा डॉक्टरों का गुस्सा: जयपुर से उदयपुर तक विरोध, OPD 2 घंटे ठप; काली पट्टी बांध जताया रोष
उदयपुर में रेजिडेंट डॉक्टर रवि शर्मा की करंट से मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।

जयपुर। उदयपुर में रेजिडेंट डॉक्टर रवि शर्मा की करंट से मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के बाद प्रदेश भर के चिकित्सक संगठनों में रोष है। जयपुर रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (जार्ड) और अखिल सेवारत चिकित्सक संघ ने सोमवार से अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। 

एसएमएस मेडिकल कॉलेज से जुड़े रेजिडेंट डॉक्टर्स ने आज सोमवार को सुबह 8 से 10 बजे तक दो घंटे पेन डाउन हड़ताल की। इससे अस्पताल में मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ये दो घंटे की हड़ताल अनिश्चितकाल तक जारी रहेगी वहीं सेवारत चिकित्सक संघ से जुड़े चिकित्सकों ने आज काली पट्टी बांध कर काम करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। दोनों ही संगठनों ने सरकार और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। दोनों चिकित्सक संगठनों का कहना है कि यह घटना चिकित्सा संस्थानों में मौलिक सुरक्षा उपायों की घोर अनदेखी और प्रशासनिक लापरवाही उजागर करती है।  

लापरवाही के कारण चिकित्सक की मौत हुई, लेकिन अभी तक कॉलेज प्रशासन और सरकार दोषियों पर कार्रवाई नहीं कर पाई। चिकित्सक संगठनों ने चेताया कि सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया मेडिकल व्यवस्था बेपटरी हो सकती है।
अखिल सेवारत चिकित्सक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अजय चौधरी ने कहा कि 18 जून 2025 को उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल की घटना और उसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन की असंवेदनशीलता स्तब्ध करने वाली है। रेजिडेंट डॉक्टर रवि शर्मा की हॉस्टल के वाटर कूलर में करंट से अकाल मृत्यु हुई। राजकीय मेडिकल कॉलेजों के हॉस्टलों में रखरखाव के हालात किसी से छुपे नहीं हैं। कहीं पर प्लास्टर गिर रहा है तो कहीं बिजली के तार झूल रहे हैं। ब्लॉक शौचालय, बहता गंदा पानी, टूटी खिड़कियां हर मेडिकल हॉस्टल में नजर आएंगे। इनको दुरस्त कराने के लिए जिम्मेदारों में इच्छाशक्ति नहीं नजर आती है। इसी उदासीनता और लापरवाही ने उदयपुर में एक चिकित्सक की जान ले ली।

Post Comment

Comment List

Latest News

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 3.81 करोड़ की साइबर ठगी, नागपुर से गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 3.81 करोड़ की साइबर ठगी, नागपुर से गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस की स्टेट साइबर क्राइम शाखा ने फॉरेक्स ट्रेडिंग और ऑनलाइन निवेश के बहाने देशभर में ठगी करने वाले...
खरगे का भाजपा पर बड़ा आरोप: ‘मध्यप्रदेश बन गया भ्रष्टाचार का केंद्र’, चावल घोटाले से लेकर जमीन घोटाले तक उठाए मुद्दे
पंजाब में दलित सशक्तिकरण पर BJP का बड़ा दांव, ‘विजन-2027’ में शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी पर फोकस
होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा तनाव: ओमान जाएंगे ईरानी विदेश मंत्री, अमेरिका पर समझौता उल्लंघन का लगाया आरोप
कमजोर मानसून से संकट में खरीफ फसलें : अंता विधायक प्रमोद जैन भाया ने चम्बल की दांयी मुख्य नहर में तत्काल पानी छोड़ने की मांग की
बारुईपुर कांड: नाबालिग की हत्या और युवक की लिंचिंग के बाद दोनों परिवारों से मिलेंगे CM शुभेंदु अधिकारी, 5 गिरफ्तार
अलवर में जीएसटी अधिकारी के घर हुई लाखों की डकैती का जल्द खुलासा होगा : राहुल प्रकाश