बस्सी के हरड़ी हरध्यानपुरा में अवैध खनन पर एक्शन, 5 मशीनों सहित 14 वाहन जब्त

जयपुर में मार्च माह में ही मशीनरी सहित करीब 65 वाहन जब्त

बस्सी के हरड़ी हरध्यानपुरा में अवैध खनन पर एक्शन, 5 मशीनों सहित 14 वाहन जब्त
खान विभाग ने एमई जयपुर श्याम कापड़ी की टीम ने एक मार्च से अब तक करीब 65 वाहन मशीनरी जब्त करने के साथ ही  25 लाख 79 हजार से अधिक की जुर्माना राशि भी वसूल कर ली है।

जयपुर। माइन्स विभाग की जयपुर टीम ने मंगलवार को तड़के अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बस्सी तहसील के हरड़ी हरध्यानपुरा, दयारामपुरा में 3 एक्सक्वेटर मशीन, 1 डंपर, 2 कम्प्रेशर व 8 ट्रेक्टर ट्राली सहित 14 वाहन मशीनरी जब्त कर संबंधित पुलिस थाना में सुपुर्द किया है। खान विभाग ने एमई जयपुर श्याम कापड़ी की टीम ने एक मार्च से अब तक करीब 65 वाहन मशीनरी जब्त करने के साथ ही  25 लाख 79 हजार से अधिक की जुर्माना राशि भी वसूल कर ली है। टीम द्वारा मंगलवार तड़के निजी वाहनों का उपयोग करते हुए इस अभियान को अंजाम दिया।

अवैध खनन कर्ताओं को कार्रवाई की किसी तरह भनक नहीं लग सके इसी को ध्यान में रखते हुए निजी कार्रवाई के दौरान टीम द्वारा निजी वाहनों का उपयोग किया और इसी का परिणाम रहा कि तड़के अवैध खनन के खिलाफ इतनी बड़ी कार्रवाई संभव हो सकी। हरध्यानपुरा, दयारामपुरा में अवैध खनन करते 3 एक्सक्वेटर मशीन, ब्लास्टिंग के उपयोग के लिए प्रयुक्त होने वाले 2 कंप्रेशर मशीन, एक डंपर और 8 ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त कर पुलिस थाना बस्सी को सुपुर्द की गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं' माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं'
माता-पिता के रिश्ते से जुड़े बयान पर उपजे विवाद के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और...
अजमेर में कैबिनों की आड़ में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश, 10 जुआरी गिरफ्तार
समावेशी शिक्षा का 30 मिनट का मॉड्यूल स्कूल स्टाफ को दिखाना अनिवार्य, 3 दिसंबर तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया 
एआई और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में कर्नाटक लगाएगा बड़ी छलांग, 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक का होगा निवेश
केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने राज्यसभा की सदस्यता की ली शपथ, मध्यप्रदेश से निर्विरोध चुने गए
कुशालपुरा गांव को मिली पहली किन्नर सरपंच, मनीषा बाई ने 301 मतों से दर्ज की शानदार जीत
ईरान से जंग पर नया संदेश, वेंस बोले- नहीं बनने देंगे अनंत युद्ध