दिन-दहाड़े कैश कलेक्शन के 20 लाख लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 18.93 लाख रुपए नकदी समेत वाहन बरामद 

आरोपी नशे और महंगे शौक के आदी 

दिन-दहाड़े कैश कलेक्शन के 20 लाख लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 18.93 लाख रुपए नकदी समेत वाहन बरामद 
नाहरगढ़ थाना पुलिस ने जयलाल मुंशी के रास्ते में 20 लाख रुपए की लूट का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से 18.93 लाख रुपए, मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की।

जयपुर। नाहरगढ़ थाना पुलिस ने जयलाल मुंशी के रास्ते में हुई 20 लाख रुपए लूट मामले में खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 लाख 93 हजार रुपए, एक मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी नशे और महंगे शौक के आदी हैं। पुलिस उपायुक्त करण शर्मा के अनुसार आरोपी मोहम्मद फैजान (20)गणगौरी बजार कोतवाली  हाल शास्त्री नगर, मोहम्मद आदिल (21) कल्याणजी का रास्ता हाल भट्टाबस्ती और कैफ (21) पेंटर कॉलोनी शास्त्री नगर हाल भट्टा बस्ती को गिरफ्तार किया है।

यह था मामला :

सोमवार को परिवादी चम्पालाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने साथी हितेश कुमार के साथ सीकर हाउस से व्यापारियों के यहां कैश कलेक्शन कर रहा था। जयलाल मुंशी का रास्ता स्थित एक दुकान पर हितेश भुगतान लेने अंदर गया, जबकि चम्पालाल दुकान के बाहर स्कूटी पर बैठा रहा। इसी दौरान स्कूटी पर आए दो युवक बैग छीनकर फरार हो गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

हाई-सिक्योरिटी इलाके में बड़ी चोरी, भाजपा विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के आवास से एक लाख की नकदी और जेवरात पार हाई-सिक्योरिटी इलाके में बड़ी चोरी, भाजपा विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के आवास से एक लाख की नकदी और जेवरात पार
वीआईपी इलाके सिविल लाइंस में चोरों ने भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी के निजी आवास को निशाना...
गुरु रंधावा के नए गाने ‘सो व्हाट’ में दिखा पंजाबी स्वैग, अंजिनी धवन के साथ जमी जोड़ी
आतंकवाद से निपटने का अनुभव आसियान देशों से साझा करेगा भारत, ऑपरेशन सिंदूर ने दिखाई जमीनी रणनीति: राजनाथ
हाईकोर्ट ने नाबालिग से गैंगरेप के 4 मुल्जिमों की उम्रकैद की सजा रद्द की, जानें पूरा मामला 
फर्जी ताइक्वांडो प्रमाण पत्र से शिक्षक भर्ती में चयन का खेल, पीटीआई समेत चार ने किया समर्पण
टी-20 रैंकिंग में फिर नंबर 1 बने अभिषेक शर्मा , साहिबजादा फरहान दूसरे और ईशान किशन तीसरे स्थान पर पहुंचे
एक तरफ तूफान, दूसरी तरफ किलकारियां: ओडिशा में 900 से ज्यादा बच्चों का जन्म, किसी का नाम अर्नब तो किसी का रखा तूफान