जयपुर सेंट्रल जेल में मोबाइलों का काला कारोबार : 4 बंदियों से 6 मोबाइल बरामद, एसआईटी नेक्सस खोलने में जुटी

अब तक जेल से मोबाइल मिलने के 16-17 मामले सामने आ चुके

जयपुर सेंट्रल जेल में मोबाइलों का काला कारोबार : 4 बंदियों से 6 मोबाइल बरामद, एसआईटी नेक्सस खोलने में जुटी
राजधानी की कड़ी सुरक्षा वाली सेंट्रल जेल में मोबाइल मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा

जयपुर। राजधानी की कड़ी सुरक्षा वाली सेंट्रल जेल में मोबाइल मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। गुरुवार को जेल प्रशासन के चलाए गए आकस्मिक तलाशी अभियान में 4 बंदियों के पास से मोबाइल बरामद किए गए, जबकि 2 मोबाइल लावारिस पड़े मिले। इस महीने अब तक जेल से मोबाइल मिलने के 16-17 मामले सामने आ चुके हैं।

पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि इन सभी मामलों की जांच गांधीनगर एसीपी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) कर रही है, जो इस पूरे नेक्सस का पर्दाफाश करने में जुटी है। चार वार्ड की तलाशी में 6 मोबाइल बरामद लालकोठी थाना प्रभारी प्रकाश राम ने बताया कि जेल प्रहरी राजन मीणा की शिकायत पर शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया। शिकायत के अनुसार, 25 सितंबर को कारापाल राजेश डूकिया के नेतृत्व में वार्ड नंबर क्रमशः 3, 5, 6 और 11 में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड 3 की बैरक नंबर 2 में बंदी दानिश मोहम्मद के पास एक मोबाइल मिला। वार्ड 5 में बंदी गोगराज गढ़वाल, रोहिताश और ब्रह्मस्वरूप के पास मोबाइल और सिम बरामद हुए। वहीं, वार्ड 6 और 11 में एक-एक मोबाइल लावारिस पड़ा मिला। जेल प्रशासन की सख्ती के बावजूद मोबाइल मिलने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। एसआईटी अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर जेल के अंदर मोबाइल कैसे पहुंच रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के मेहराणा गांव में जमीन जोतने के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो...
अदाणी के 5,675 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रुकवाया निर्माण कार्य
RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं
साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों के बीच मजबूत सेतु: गजेंद्र सिंह शेखावत, आपसी विश्वास और मैत्री बढ़ाने पर जोर
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर जमाता था धाक, अजमेर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट
त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा