कांग्रेस पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों एवं राज्य सरकार के सुशासन पर जनता ने मोहर लगाई: CM गहलोत

कांग्रेस पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों एवं राज्य सरकार के सुशासन पर जनता ने मोहर लगाई: CM गहलोत

कई मंत्रियों ने मुख्यमंत्री को मिलकर दी उप चुनाव में जीत की बधाई

जयपुर। वल्लभनगर और धरियावद उप चुनाव में कांग्रेस की जीत पर मंत्रिमंडल के कई सदस्यों ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जीत की बधाई दी। बधाई देने वालों में मंत्री शांति धारीवाल, डॉ रघु शर्मा, लालचंद कटारिया, टीकाराम जूली, अर्जुन बामनिया, अशोक चांदना, डॉ सुभाष गर्ग एवं विधायक महेंद्र चौधरी, शकुंतला रावत, रीटा चौधरी, अमित चाचाण, अशोक बैरवा, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ , दिनेश खोड़निया सहित नेताओं ने  निवास पर मुलाकात की और उपचुनाव में दोनों विधानसभा सीट पर कांग्रेस की शानदार जीत के लिए बधाई दी।

वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों एवं राज्य सरकार के सुशासन पर जनता ने मोहर लगायी है। वल्लभनगर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीति शक्तावत तथा धरियावद से कांग्रेस के नगराज मीणा को विधानसभा उप चुनावों में जीत के लिये हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। दोनों विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का आभार एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी बधाई। कांग्रेस प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद एवं समर्थन देकर जनता ने हमारी सरकार को और अधिक मजबूती प्रदान की है, विकास की कड़ी से कड़ी जोड़ी है तथा एक बड़ा सन्देश दिया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल