प्रदेश में बारिश का जुलाई में 69 साल का रिकॉर्ड टूटा : भारी बारिश का दौर जारी, धौलपुर में चंबल खतरे के निशान के ऊपर, आर्मी बुलाई

अलवर, भरतपुर, सीकर सहित कई जिलों में भारी बारिश, जयपुर में लगी रही सावन की झड़ी

प्रदेश में बारिश का जुलाई में 69 साल का रिकॉर्ड टूटा : भारी बारिश का दौर जारी, धौलपुर में चंबल खतरे के निशान के ऊपर, आर्मी बुलाई
बुधवार के मुकाबले गुरुवार सुबह बांध में पानी की आवक फिर तेज होने से इन तीन गेटों से पानी की निकासी प्रति सेकेंड 24 हजार 40 क्यूसेक कर दी गई है। 

जयपुर। राजस्थान में इस मानसून सीजन में जुलाई में कुल 285 एमएम बारिश हुई है। जो कि लंबी अवधि के औसत से 77% अधिक है। पिछले 69 साल में जुलाई की यह सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड है। इससे पहले साल 1956 में जुलाई में सर्वाधिक 308 एमएम बारिश हुई थी। ऐसे में प्रदेश में जुलाई माह में बारिश ने फिर से नया रिकॉर्ड बना लिया है। वहीं मौसम विभाग ने अगस्त माह में होने वाली बारिश का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि अगस्त में दक्षिणी व दक्षिण पश्चिमी भागों में सामान्य से कम बारिश और शेष अधिकांश भागों में सामान्य बारिश होने की संभावना है। अगस्त में जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर, बीकानेर में सामान्य से अधिक बरसात का अनुमान है। उदयपुर, जोधपुर संभाग में सामान्य से कम बारिश का अनुमान है।

जयपुर में करंट लगने से ऊंट की मौत
जयपुर के गांधी पथ वैशाली नगर में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण एक डिपार्टमेंटल स्टोर के सामने लगे ट्रांसफार्मर में गुरुवार दोपहर ढाई बजे करंट आने से ऊंट की मौत हो गई। वहीं ऊंट मालिक मोहनलाल कुमावत करंट के झटके से दूसरी तरफ जाकर गिरा, गनीमत रही कि वह बच गया लेकिन ऊंट ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

प्रदेश में बिगड़े हालात
प्रदेश में भारी बारिश से हालात बिगड़ रहे हैं। भारी बारिश का दौर गुरुवार को भी जारी रहा। धौलपुर में चंबल खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। कई इलाके डूब गए हैं। रेस्क्यू के लिए आर्मी को बुलाया गया है। पार्वती बांध के 4 गेट खोले गए हैं। वहीं अलवर में मूसलाधार बरसात के कारण सरकारी हॉस्पिटल में पानी भर गया। भरतपुर शहर में भी जगह-जगह जलभराव हो गया है। नगर निगम कमिश्नर के घर में भी पानी घुस गया। कोटा में चंबल का जल स्तर बढ़ने पर कोटा बैराज के गेट खोले गए। वहीं सीकर जिले में भी बुधवार देर रात को मूसलाधार बरसात हुई। यहां के फतेहपुर शहर में रोडवेज पानी में डूब गई। पैसेंजर्स का रेस्क्यू जेसीबी की मदद से किया गया। खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में खुले मेनहोल में बाइक सहित गिरने से युवक की मौत हो गई। वहीं मौसम विभाग ने भारी बारिश का दौर शुक्रवार को भी जारी रहने की संभावना जताई है। वहीं दो अगस्त से भारी बारिश से राहत मिलने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

चूरू में विद्यालयों में अवकाश घोषित 
जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक सुराणा ने आदेश जारी कर मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के आधार पर जिले में अतिवृष्टि को देखते हुए जिले में संचालित कक्षा 1 से 12 तक के समस्त राजकीय/ गैर राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को भारी वर्षा के प्रभाव से बचाव एवं विद्यार्थियों के जीवन को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालयों में शुक्रवार, 01 अगस्त, को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। 

Read More वायदा बाजार की नरमी का असर : शुद्ध सोना और चांदी हुई सस्ती, जानें क्या है भाव  

जयपुर में दिनभर रिमझिम का दौर 
जयपुर में भी गुरुवार को लगातार दूसरे दिन बारिश हुई। यहां दिनभर रुक-रुक कभी हल्की तो कभी रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। इससे तापमान में कमी आई और गर्मी से राहत मिली। शहर में देर रात तक 20 एमएम से ज्यादा यानी करीब एक इंच बारिश रिकॉर्ड हुई। इससे एक बार फिर शहर में जगह-जगह पानी भर गया और जाम के हालात भी बन गए। 

Read More रेगिस्तान से हरियाली तक : बदल रही राजस्थान पर्यटन की तस्वीर, जनवरी-मार्च 2026 में अरावली, दक्षिणी राजस्थान और हाड़ौती में पहुंचे 93.85 लाख पर्यटक

बीसलपुर बांध से पानी की निकासी बढ़ाई
बीसलपुर बांध में पानी की आवक कम होने से बांध के 3 गेट बंद कर दिए गए हैं। अब 3 गेट से ही पानी की निकासी की जा रही है। हालांकि बुधवार के मुकाबले गुरुवार सुबह बांध में पानी की आवक फिर तेज होने से इन तीन गेटों से पानी की निकासी प्रति सेकेंड 24 हजार 40 क्यूसेक कर दी गई है। 

Read More मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की शिष्टाचार भेंट, विकास और पर्यावरणीय मुद्दों पर चर्चा

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, प्रदेश में 59 हजार बूथ स्थापित
एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण