7 डिजिट नंबर सीरीज घोटाला : जयपुर आरटीओ प्रथम के 32 अधिकारी-कर्मचारी दोषी, बड़े स्तर पर कार्रवाई की तैयारी

बाबुओं और सूचना सहायकों को भी माना गलती का जिम्मेदार

7 डिजिट नंबर सीरीज घोटाला : जयपुर आरटीओ प्रथम के 32 अधिकारी-कर्मचारी दोषी, बड़े स्तर पर कार्रवाई की तैयारी

परिवहन विभाग की पुरानी 7 डिजिट नंबर सीरीज में हुई गड़बड़ियों की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जयपुर आरटीओ प्रथम के कुल 32 अधिकारी-कर्मचारी इस अनियमितता में दोषी पाए गए हैं। इनमें 4 एडिशनल आरटीओ स्तर के अधिकारी और 8 जिला परिवहन अधिकारी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

जयपुर। परिवहन विभाग की पुरानी 7 डिजिट नंबर सीरीज में हुई गड़बड़ियों की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जयपुर आरटीओ प्रथम के कुल 32 अधिकारी-कर्मचारी इस अनियमितता में दोषी पाए गए हैं। इनमें 4 एडिशनल आरटीओ स्तर के अधिकारी और 8 जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) स्तर के अधिकारी शामिल हैं। जांच के दौरान सामने आया कि इन अधिकारियों ने नियमों के विरुद्ध वाहन वेरिफिकेशन और अप्रूवल किए। खास बात यह है कि इनमें से एक अधिकारी की सेवा काल में ही मृत्यु हो चुकी है, जबकि शेष 7 डीटीओ अभी भी जांच के दायरे में हैं।
इसके अलावा विभाग ने 20 बाबुओं और सूचना सहायकों को भी गलती का जिम्मेदार माना है।

इनमें 12 मंत्रालयिक संवर्ग के कर्मचारी हैं जिन्हें किसी भी प्रकार के अप्रूवल का अधिकार नहीं था, फिर भी उन्होंने नियमों का उल्लंघन करते हुए वाहन वेरिफिकेशन-अप्रूवल किए। गड़बड़ियों की गंभीरता को देखते हुए परिवहन विभाग ने संबंधित मामलों में एफआईआर करवाने का निर्णय ले लिया है। अब विभाग बड़े स्तर पर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है ताकि आगे ऐसी अनियमितताएं दोबारा न हो सकें।

Post Comment

Comment List

Latest News

एलपीजी के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कॉमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए महंगा एलपीजी के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कॉमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए महंगा
एलपीजी गैस के दामों में बड़ी बढ़ोतरी ने बाजार और आम लोगों पर असर डालना शुरू। पेट्रोलियम कंपनियों ने रात...
सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सशर्त दी अग्रिम जमानत : पुलिस के बुलाने पर थाने में होना होगा पेश, पढ़ें पूरा मामला 
‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान की खास एंट्री : जीवा महाले के किरदार में दिखे अभिनेता, सोशल मीडिया पर लुक हुआ वायरल
पर्यटन स्थलों पर इंटर्नशिप : छात्रों को मिल रहा किताबों से परे सीखने का मौका, एनईपी 2020 के तहत एक माह की पहल
असर खबर का : सारथल हाइवे का खतरनाक गड्ढा भराए राहगीरों को राहत
मतगणना में सख्ती : चुनाव आयोग की नई पहल, मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए क्यूआर-आधारित आईडी प्रणाली शुरू 
जयपुर से शारजाह के लिए नई उड़ान शुरू, सप्ताह में चार दिन मिलेगी सुविधा