90 के डायमंड और 3 लाख की नगदी चोरी

एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया

90 के डायमंड और 3 लाख की नगदी चोरी
चोरों ने यह वारदात ब्रह्मपुरी थाना इलाके के माउंट रोड स्थित जगदीश कॉलोनी स्थित दुकान में की। जवाहरात व्यवसाई दुकान पर पहुंचा और उसे दुकान के ताले टूटे मिले।

जयपुर। ब्रह्मपुरी थाना इलाके में 2 शातिर चोर जवाहरात कारोबारी के ऑफिस में घुसकर दुकान के ताले तोड़कर करीब 90 लाख रूपए के डायमंड और 3 लाख की नगदी चोरी कर ले गए। चोरों ने यह वारदात ब्रह्मपुरी थाना इलाके के माउंट रोड स्थित जगदीश कॉलोनी स्थित दुकान में की। जवाहरात व्यापारी दुकान पर पहुंचा और उसे दुकान के ताले टूटे मिले। व्यापारी ने दुकान में देखा, तो करीब 90 लाख रुपए के डायमंड और 3 लाख की नकदी नहीं मिली।

इसके बाद डायमंड व्यापारी नावेद चौधरी ने ब्रह्मपुरी थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। एफएसएल की टीम ने मौके से सबूत एकत्रित किए। वारदात से पहले एक शातिर बाहर नजर रख रहा था, तो दूसरा अंदर घुसा और सीसीटीवी कैमरे को ऊपर कर दिया। इसके बाद ब्लेड से शटर के दोनों ताले काटे। इसके बाद बदमाश डायमंड को लेकर फरार हो गए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पंचायत चुनाव में भाजपा के दिग्गजों ने परिवार पर लगाया दांव, बेटे-बहू और पत्नियां मैदान पंचायत चुनाव में भाजपा के दिग्गजों ने परिवार पर लगाया दांव, बेटे-बहू और पत्नियां मैदान
पंचायतीराज चुनाव में भाजपा के कई दिग्गज नेताओं के परिवारजन चुनाव मैदान में हैं। बूंदी में पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल...
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दो आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव से की शिकायत
अंतरिम भरण-पोषण के बकाए पर 12 महीने की सीमा अवधि आदेश पारित होने की तिथि से होगी लागू
तबादलों को लेकर न्यायिक दखल सीमित, असाधारण मामलों में ही दी जा सकती है चुनौती : हाईकोर्ट
यूरोप के साथ किसी भी युद्ध की तैयारी नहीं कर रहा रूस : लोग नहीं चाहते संघर्ष, पुतिन बोले- मैदान में हराना असंभव
खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे 6 दोस्त : टायर फटा और खाई में कार, 4 लोगों की मौत
राज्य अप्रचलित कानूनों को निरस्त करें, राधाकृष्णन बोले- हमारी सबसे बड़ी ताकत विविधता में एकता