आमेर मावठा में वीडियो शूटिंग के लिए भी मांगी 1 लाख की घूस : शूटिंग में देरी पर फोटोग्राफर से 60 हजार रुपए मांगे, 15 हजार लेने का आरोप

आगामी शूटिंग में संरक्षण के बदले भी रिश्वत की मांग

आमेर मावठा में वीडियो शूटिंग के लिए भी मांगी 1 लाख की घूस : शूटिंग में देरी पर फोटोग्राफर से 60 हजार रुपए मांगे, 15 हजार लेने का आरोप
आमेर के मावठा में कार की वीडियो शूटिंग के दौरान रिश्वत मांगने के मामले में वनपाल श्याम सिंह शेखावत और वनरक्षक शिवकिशोर के खिलाफ एसीबी ने एफआईआर दर्ज की। आरोप है कि फोटोग्राफर से शूटिंग में संरक्षण और सुरक्षा राशि वापस दिलाने के बदले रिश्वत मांगी।

जयपुर। आमेर के मावठा में कार की वीडियो शूटिंग के दौरान रिश्वतखोरी के मामले में एसीबी की ओर से दर्ज वनपाल श्याम सिंह शेखावत और वनरक्षक शिवकिशोर शूटिंग करने पहुंचे फोटोग्राफर से काम में संरक्षण देने और सुरक्षा राशि वापस दिलाने के बदले रिश्वत मांगी। एसीबी इस मामले में 8 अक्टूबर को वनपाल को 20 हजार रुपए लेते रंगे हाथ पकड़ चुकी है।

बारिश से शूटिंग में देरी हुई तो मांगे रुपए :

एफआईआर में दर्ज शिकायत के अनुसार जोधपुर निवासी फोटोग्राफर हर्षवर्द्धन शर्मा ने 28 और 29 सितंबर को आमेर के मावठा में एमजी विंडसर कार की वीडियो शूटिंग के लिए वन विभाग से अनुमति ली थी। इसके लिए निर्धारित शुल्क भी जमा कराया था। रात करीब साढ़े आठ बजे वनपाल श्याम सिंह मौके पर पहुंचा और देर तक शूटिंग करने पर आपत्ति जताई। फोटोग्राफर ने अनुमति पत्र दिखाते हुए बारिश के कारण काम पूरा नहीं होने की बात कही लेकिन आरोप है कि वनपाल ने इसके बावजूद 60 हजार रुपए मांगे।  काफी मिन्नतें के बाद वह 15 हजार रुपए लेकर वहां से चला गया।

शूटिंग रद्द, 79860 रुपए की सुरक्षा राशि अटकी :

Read More 15 माह से फरार वाहन चोर गिरफ्तार : चोरी की बाइक बरामद, जानें पूरा मामला  

अगले दिन की शूटिंग से पहले वन विभाग के एक अन्य कर्मचारी ने आपत्ति जताई। इसके बाद 29 सितंबर की प्रस्तावित शूटिंग निरस्त हो गई। फोटोग्राफर ने वनपाल से कहा कि 15 हजार रुपए देने के बावजूद शूटिंग नहीं हो सकी और उसकी 79860 रुपए की सुरक्षा राशि भी वापस नहीं मिल रही है।

Read More नवरात्रि से दिवाली तक बाजार में बढ़ेगी रौनक : प्रदेश के कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार, ऑटो सेक्टर की सेल में में 20%  ग्रोथ की संभावना

आगामी शूटिंग में संरक्षण के बदले भी रिश्वत की मांग :

Read More तू ही दुर्गा, तू ही शक्ति, तू ही समाज की कालिका : पुलिस की ये देवियां हर परिस्थिति में खड़ी रहती हैं सेवा में

शिकायत में अक्टूबर में प्रस्तावित दो वीडियो शूटिंग के दौरान अनुचित संरक्षण देने के बदले 1.40 लाख रुपए मांगे। वनरक्षक शिवकिशोर पर 30 हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। एसीबी की एफआईआर में वनपाल के हिस्से के 20 हजार और वनरक्षक के हिस्से के 30 हजार रुपए सहित 50 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

नर्सिंग समस्याओं को लेकर मनोचिकित्सा केंद्र में अनिश्चितकालीन धरना शुरू, स्टाफ की कमी और वार्डों की समस्याओं से नाराज कर्मचारी नर्सिंग समस्याओं को लेकर मनोचिकित्सा केंद्र में अनिश्चितकालीन धरना शुरू, स्टाफ की कमी और वार्डों की समस्याओं से नाराज कर्मचारी
मनोचिकित्सा केंद्र में नर्सिंग कर्मचारियों ने स्टाफ की कमी और वार्डों की समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू। समन्वय समिति...
इंटरनेशनल मार्केट की नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें क्या है भाव  
कांग्रेस का केंद्र पर तीखा प्रहार, जयराम ने SIR पर अमित शाह से तीन सवालों का मांगा जवाब
केंद्रीय कारागृह में बंदियों के बीच मारपीट : मामला दर्ज, 8 अक्टूबर की घटना में पुलिस ने शुरू की जांच
चुनाव लड़ना चाहता था पिता, विरोध कर रहा था बेटा; तारानगर के चंगोई गांव में डबल मर्डर, आरोपी पिता डिटेन
पंचायत चुनाव : कांग्रेस ने टिकट वितरण में पुराने राजनीतिक परिवारों पर जताया भरोसा
voice of gen-z & alpha : इलाज पहले या पैसों का हिसाब? मानवता को प्राथमिकता देने की उठी आवाज