ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के सम्मान में जयपुर में भव्य तिरंगा यात्रा

क्षेत्रवासी भी इस आयोजन का हिस्सा बने

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के सम्मान में जयपुर में भव्य तिरंगा यात्रा

ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता और भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य को नमन करते हुए आज किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया

जयपुर। ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता और भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य को नमन करते हुए आज किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा देशभक्ति, एकता और जवानों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक बनी। यात्रा में जयपुर सांसद मंजू शर्मा, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित गोयल, महापौर कुसुम यादव, विधायक प्रत्याशी चन्द्र मनोहर बटवाड़ा, पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल, नगर निगम के चेयरमैन, पार्षद और अन्य गणमान्य अतिथि शामिल हुए। भाजपा के सभी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी इस आयोजन का हिस्सा बने।

भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारों से वातावरण देशभक्ति के जज्बे से सराबोर हो गया। क्षेत्रवासियों की बड़ी भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि राष्ट्रभक्ति की भावना आज भी लोगों के दिलों में प्रबल है। यात्रा ने न केवल भारतीय सेना के पराक्रम को सम्मानित किया, बल्कि समाज में एकता और देशप्रेम के संदेश को भी बल प्रदान किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल