एक हजार किमी का सफर तय कर पहली बार जैविक उद्यान पहुंचा ऊदबिलाव का जोड़ा

रविवार देर रात इन्हें लेकर जयपुर पहुंची टीम

एक हजार किमी का सफर तय कर पहली बार जैविक उद्यान पहुंचा ऊदबिलाव का जोड़ा
दैनिक नवज्योति ने सबसे पहले खबर प्रकाशित कर जानकारी दी थी कि प्रदेश के जैविक उद्यानों में पहली बार जयपुर स्थित नाहरगढ़ जैविक उद्यानों में ऊदबिलाव की उपस्थिति देखने को मिलेगी।  

ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। प्रदेश के जैविक उद्यानों में पहली बार ऊदबिलाव का जोड़ा विजिटर्स को जयपुर स्थित नाहरगढ़ जैविक उद्यान में देखने को मिलेगा। गुजरात के सूरत से रवाना हुई जैविक उद्यान की टीम में शामिल एसीएफ रघुवीर मीणा, डॉ. अरविंद माथुर और गौरव चौधरी ऊदबिलाव का जोड़ा लेकर रविवार देर रात नाहरगढ़ जैविक उद्यान पहुंचे। जानकारी के अनुसार करीब एक हजार किमी का सफर कर ऊदबिलाव के जोड़े को जयपुर लाया गया है। ऐसे में अब जल्द ही पर्यटकों के लिए यह जोड़ा आकर्षण का केन्द्र होगा। गौरतलब है कि इससे पहले नाहरगढ़ जैविक उद्यान की टीम 27 जुलाई को एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत जयपुर से दो जोड़े घड़ियाल और एक जोड़ा वुल्फ लेकर सूरत जू के लिए रवाना हुई थी। दैनिक नवज्योति ने सबसे पहले खबर प्रकाशित कर जानकारी दी थी कि प्रदेश के जैविक उद्यानों में पहली बार जयपुर स्थित नाहरगढ़ जैविक उद्यानों में ऊदबिलाव की उपस्थिति देखने को मिलेगी।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत
हाथीगांव में गणेश चतुर्थी पर हाथियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए विशेष चिकित्सा शिविर शुरू। देशभर से आए विशेषज्ञ...
झालावाड़ में कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत : हाड़ौती में कमल खिला, कोटा निगम सहित बूंदी में बोर्ड बनने की संभावना
तीन वार्डों में मतगणना रुकी, निर्दलीय प्रत्याशियों ने दिया धरना
झालावाड़ जिले में चार-चार नगर पालिकाओं में भाजपा और कांग्रेस का परचम
नगर निकाय चुनाव : सांगोद में बना भाजपा का बोर्ड
दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा : तीन वाहनों की टक्कर में 21 लोगों की मौत, कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव