समाज के नवनिर्माण के लिए आजादी की लड़ाई जैसा संघर्ष आवश्यक

लैंगिक समानता को लेकर अन्तरराष्टीय कॉन्फ्रेंस

समाज के नवनिर्माण के लिए आजादी की लड़ाई जैसा संघर्ष आवश्यक

जिससे महिला सशक्तीकरण, जेंडर संवेदीकरण के संबंध में सामाजिक चेतना जागृत हो सके। 

जयपुर। लैंगिक समानता और समाज के नवनिर्माण के लिए आज देश में आजादी की लड़ाई जैसा संघर्ष आवश्यक है। यह बात विख्यात नारीवादी कार्यकर्ता आभा भैया ने रूवा के स्वर्ण जयंती वर्ष में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के समापन पर कही। उन्होंने कहा कि आंदोलन और विमर्श के समन्वय से ही नारीवादी चेतना को सशक्त किया जा सकता है। कॉन्फ्रेंस के समापन समारोह के सम्मानित अतिथि के रूप में बोलते हुए पद्मश्री डॉ. माया टंडन ने राजस्थान में महिलाओं के सशक्तीकरण में रूवा की महती भूमिका का उल्लेख किया। इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में राजस्थान विश्वविद्यालय की प्रथम कार्यवाहक महिला कुलपति रही प्रोफेसर कांता आहूजा ने अपील की कि ऐसी संस्थाओं का विकास किया जाए, जहां स्त्रियां अपने व्यक्तित्व के निर्माण को प्राथमिकता दें।

ज्ञातव्य है कि रूवा के स्वर्ण जयंती वर्ष के तहत राजस्थान विश्वविद्यालय महिला संस्था (रुवा) एवं यूजीसी-मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केन्द्र राजस्थान विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 4 व 5 जनवरी से लैंगिक समानता के विविध आयामों एवं वर्तमान स्थिति विषय पर यूजीसी, एमएमटीटीसी, जेएलएन मार्ग पर दो दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। कॉन्फ्रेंस के आखिरी तकनीकी सत्र में महिलाआंदोलनों से जुड़ी प्रख्यात वक्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव साझा किए। जिससे महिला सशक्तीकरण, जेंडर संवेदीकरण के संबंध में सामाजिक चेतना जागृत हो सके। 

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना