रैंप पर मस्ती, स्टाइल और कॉन्फिडेंस का तड़का, हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन–4 के ग्रूमिंग सेशन संपन्न

हेरिटेज किड्स फैशन शो: ग्रूमिंग सेशन में निखरी बच्चों की प्रतिभा

रैंप पर मस्ती, स्टाइल और कॉन्फिडेंस का तड़का, हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन–4 के ग्रूमिंग सेशन संपन्न

निर्माण नगर में हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन-4 का ग्रूमिंग सेशन संपन्न हुआ। ब्यूटी एक्सपर्ट मीनाक्षी सोलंकी और खुशी चौहान ने 2 से 16 वर्ष के बच्चों को रैंप वॉक, मेकअप और कैमरा फेस करने के गुर सिखाए। 'अनन्य सोच' एनजीओ द्वारा आयोजित इस शो का फिनाले 4 जनवरी को जवाहर कला केंद्र में होगा।

जयपुर। हेरिटेज किड्स फैशन शो (HKFS) सीजन–4 के ग्रूमिंग सेशन सोमवार को निर्माण नगर स्थित डी एंड डी सैलून में जोश, उत्साह और रंगीन माहौल के बीच संपन्न हुए। इन सेशन्स में नन्हे प्रतिभागियों को फैशन, डांस, रैंप वॉक और आत्मविश्वास के साथ मंच पर प्रस्तुति देने की प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी गई। ग्रूमिंग सेशन का उद्देश्य बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभा को निखारना और उन्हें फिनाले के लिए पूरी तरह तैयार करना रहा।

मेकअप और ब्यूटी टिप्स से निखरा आत्मविश्वास

मेकअप व ब्यूटी एक्सपर्ट मीनाक्षी सोलंकी ने बच्चों के साथ-साथ उनके पैरेंट्स को भी ब्यूटी और ग्रूमिंग से जुड़े अहम टिप्स दिए। उन्होंने बच्चों को उनकी उम्र और पर्सनैलिटी के अनुसार सादगी के साथ स्टाइलिश दिखने के गुर सिखाए। स्किन केयर, हेयर स्टाइल और स्टेज लुक पर खास फोकस किया गया, जिससे बच्चों का आत्मविश्वास और निखर कर सामने आया। एलीट मिस राजस्थान खुशी चौहान व जीवन शर्मा ने रैंप वॉक और डांस में दिखी नन्हों की चमक

एलीट मिस राजस्थान 2025 की टॉप–15 फाइनलिस्ट खुशी चौहान ने बच्चों को रैंप वॉक, पोज़िंग और स्टेज प्रेजेंस की ट्रेनिंग दी। रैंप पर चलते नन्हे कदम, मासूम मुस्कान और स्टाइलिश पोज़ ने पूरे हॉल को फैशन के रंग में रंग दिया। बच्चों ने रैंप वॉक को किसी खेल की तरह एंजॉय किया, वहीं डांस मूव्स के जरिए एक्सप्रेशन और बॉडी मूवमेंट की भी प्रैक्टिस कराई गई।

Read More झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन का हिमाचल प्रदेश में निधन; परिवार में शोक की लहर, पुलिस जांच शुरू

कार्यक्रम आयोजक अर्चना बैराठी ने बताया कि कैमरे से दोस्ती और स्टेज प्रेजेंस की सीख l ने बच्चों को कैमरा फेस, बॉडी लैंग्वेज और आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुति देने के टिप्स दिए। बच्चों ने खेल-खेल में कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराना, आंखों से एक्सप्रेशन देना और सही एंगल में पोज़ देना सीखा।

Read More धौलपुर एसीबी की कार्रवाई : पटवारी बीरेन्द्र कुमार शर्मा 50,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 

इस फैशन शो में 2 से 16 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकते हैं। शो का उद्देश्य बच्चों को एक सशक्त मंच देना है। अनन्य सोच एनजीओ के तत्वावधान में आयोजित HKFS सीजन–4 का भव्य फिनाले 4 जनवरी को जवाहर कला केंद्र में आयोजित होगा, जहां नन्हे सितारे अपने टैलेंट और कॉन्फिडेंस से सबका दिल जीतेंगे।

Read More भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला : दो से ज्यादा संतान वाले भी लड़ सकेंगे निकाय-पंचायत चुनाव, कैबिनेट ने दी विधेयक में संशोधन को मंजूरी

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब
गुवाहाटी में असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस की 42 उम्मीदवारों वाली पहली सूची को “वंशवाद की राजनीति”। भाजपा...
पर्यटकों के लिए राहत की खबर : 5 मार्च को खुलेगा आमेर महल, पूर्व आदेश निरस्त
प्रदेश में बढ़ता गर्मी का असर : पारा 38 डिग्री पार, न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होने से हल्की राहत
ट्रंप ने स्पेन को दी चेतावनी : ईरान के खिलाफ सैन्य अड्डों के उपयोग की अनुमति नहीं देने पर बंद कर देगा व्यापार, कहा- बहुत खराब रहा है रवैया
हर्निया की रोबोटिक सर्जरी : एसएमएस हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने की सर्जरी, अब तक रोबोट से 300 सर्जरी करने का रिकॉर्ड
यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज की घोषणा : नई तारीख का ऐलान, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
भाजपा ने की महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की घोषणा : चुनाव समिति ने विचार-विमर्श के बाद प्रदान की स्वीकृति, उम्मीदवारों को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज