आरआईसी में 1-2 अक्टूबर को होगा दो दिवसीय सेमिनार, पूर्वोत्तर भारत की कला-संस्कृति और सामाजिक जीवन पर होगी चर्चा

पूर्वोत्तर भारत की कला और संस्कृति पर देशभर के 12 विद्वान करेंगे मंथन

आरआईसी में 1-2 अक्टूबर को होगा दो दिवसीय सेमिनार, पूर्वोत्तर भारत की कला-संस्कृति और सामाजिक जीवन पर होगी चर्चा
जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में 'ऑक्टेव-2026' के तहत 1 और 2 अक्टूबर को दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित होगा। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर के तत्वावधान में होने वाले इस कार्यक्रम में देशभर के 12 विद्वान पूर्वोत्तर भारत की कला, संस्कृति, परंपराओं और बदलते सामाजिक परिवेश पर मंथन करेंगे।

जयपुर। ऑक्टेव-2026 के तहत राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में 1 और 2 अक्टूबर को दो दिवसीय सेमिनार होगा, जिसमें देशभर के 12 विद्वान पूर्वोत्तर भारत की कला, संस्कृति और सामाजिक जीवन पर विचार-विमर्श करेंगे। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर के निदेशक डॉ. आश्विन एम. दलवी ने बताया कि केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत होने वाला यह सेमिनार आरआईसी के मिनी ऑडिटोरियम-2 (प्रथम तल) में गुरुवार सुबह 10 बजे से शुरू होगा। 

सेमिनार में अरुणाचल प्रदेश से डॉ. तारो सिंदिक, असम से डॉ. असीम बोरा और दिलीप कुमार कालिता, मणिपुर से डॉ. युमनम भूमेश्वर सिंह, मेघालय से मोनिका चंदा, मिजोरम से अलफ्रेड जोथानसंग, नागालैंड से प्रोफेसर रवि राजन, सिक्किम से डॉ. संतोष कुमार व डॉ. पूजा बासनेत और त्रिपुरा से डॉ. परमीत परना पॉल सहित अन्य विद्वान भाग लेंगे। संयोजक सिक्किम विश्वविद्यालय के प्रो. संतोष कुमार होंगे। परिचर्चाओं में पूर्वोत्तर के जनजीवन, सांस्कृतिक विशिष्टताओं, पारंपरिक कलाओं और बदलते सामाजिक परिवेश पर चिंतन होगा। डॉ. दलवी के अनुसार सेमिनार के निष्कर्षों को दस्तावेज के रूप में संकलित किया जाएगा, जो आगे पूर्वोत्तर की कला-संस्कृति के अध्ययन में उपयोगी होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

वोटर लिस्ट में बदलावों का पूरा डेटा सार्वजनिक करने की मांग, SIR विवाद के बीच कांग्रेस ने रखीं 5 मांगें वोटर लिस्ट में बदलावों का पूरा डेटा सार्वजनिक करने की मांग, SIR विवाद के बीच कांग्रेस ने रखीं 5 मांगें
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और फॉर्म-6 के नियमों...
परिवहन विभाग : दूसरे बजट मद से बिल आहरित करने पर जताई आपत्ति, नियमों की अवहेलना पर होगी कार्रवाई
राजस्थान रोडवेज के 63वें स्थापना दिवस पर होगा सम्मान समारोह, श्रेष्ठ परिणाम और डीजल औसत वाले डिपो-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान
केंद्र-राज्यों के बीच बनेगा मजबूत समन्वय, हर माह ऑनलाइन बैठक और साप्ताहिक स्तर पर होगी कृषि समीक्षा : चौहान
एशियाई खेल में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने पर राज्यपाल बागडे ने नीरू ढांडा को बधाई दी
नेपाल में भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन का कहर: 21 लोगों की मौत, 1500 से अधिक विस्थापित
‘राम अमीरों के और शिव गरीबों के भगवान’, रेवंत रेड्डी के बयान पर विहिप के विनोद बंसल का पलटवार