शराब और भूमि का शौकीन निकला आरएएस सांखला

भूमि का एक पूरा तंत्र खड़ा कर दिया था

शराब और भूमि का शौकीन निकला आरएएस सांखला

अलवर में नेशनल हाईवे बनाने वाली कंपनी के मालिक से हर माह की बंधी 50 हजार रुपए लेने वाला सेटलमेंट अधिकारी अशोक कुमार सांखला ने अपने घर में भी भूमि का एक पूरा तंत्र खड़ा कर दिया था।

जयुपर। अलवर में नेशनल हाईवे बनाने वाली कंपनी के मालिक से हर माह की बंधी 50 हजार रुपए लेने वाला सेटलमेंट अधिकारी अशोक कुमार सांखला ने अपने घर में भी भूमि का एक पूरा तंत्र खड़ा कर दिया था। उसके परिवार के हर व्यक्ति के नाम प्लॉट या मकान थे। सांखला महंगी शराब का भी शौकीन था। यह खुलासा एसीबी द्वारा सांखला के जगतपुरा स्थित ग्रीन एवेन्यू आशादीप अपार्टमेंट के फ्लैट में सर्च के दौरान हुआ है। एसीबी ने सभी दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। बैंक लॉकरों की जानकारी एकत्रित है। वहीं आईएएस नन्नूमल पहाड़िया के महेश नगर स्थित मकान में बड़ी मात्रा में सामान मिला है। एसीबी इसकी अनुमानित कीमत का आंकलन कर रही है।

दो माह से राडार पर था नन्नूमल
अलवर में कलक्टर रहते हुए ही एसीबी को आईएएस नन्नूमल पहाड़िया के घूस तंत्र का सुराग लग गया था। एसीबी के डीजी बीएल सोनी और एडीजी दिनेश एमएन ने अपनी टीमें लगा दी थीं। नन्नूमल और सांखला घूस लेने के लिए किसी कोडवर्ड का उपयोग नहीं करते थे। वह ज्यादातर व्हाट्सएप का उपयोग करते थे। इसी दौरान कम्पनी का परिवादी आ गया और टीम ने तुरंत ट्रैप कर लिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

रूस यूक्रेन हमला: शांति बातचीत के बीच रूस ने कीव पर दागे 29 मिसाइलें, 400 ड्रोन, भारी नुकसान की आशंका रूस यूक्रेन हमला: शांति बातचीत के बीच रूस ने कीव पर दागे 29 मिसाइलें, 400 ड्रोन, भारी नुकसान की आशंका
जिनेवा में अमेरिका की मध्यस्थता में शांति वार्ता शुरू होते ही रूस ने यूक्रेन पर 29 मिसाइलें और 400 ड्रोन...
एआई इम्पैक्ट समिट 2026: दिल्ली पहुंचे गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, 20 फरवरी को समिट में होंगे शामिल
पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का सरकार पर हमला, कहा- मेहनतकशों के हाथ खाली, उनके हक का पैसा किसके पास
आज दूसरे दिन भी आईएचएमएस सर्वर में आ रही दिक्कतें : मैनुअल कट रही पर्ची, ओपीडी टाइम एक घंटे बढ़ाया
जनजाति क्षेत्रों में हॉस्टल्स में बिना टेंडर सामग्री खरीद पर सदन में घिरे मंत्री, स्पीकर ने दी व्यवस्था
एआई शिखर सम्मेलन को लेकर राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला; बोलें-सरकार ने सम्मेलन को बना दिया तमाशा, चीन उठा रहा लाभ
श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने ‘ईथा’ की पुणे शेड्यूल की शूटिंग की पूरी, सेट पर केक काटकर मनाया जश्न