नीलगाय शिकार में आरोपी गिरफ्तार : होटल-ढाबों में मांस बेचने का खुलासा, शिकार में प्रयुक्त छुरी और कछुआ बरामद

टीम ने दो नर नीलगाय के अवशेष बरामद किए

नीलगाय शिकार में आरोपी गिरफ्तार : होटल-ढाबों में मांस बेचने का खुलासा, शिकार में प्रयुक्त छुरी और कछुआ बरामद
वन विभाग ने नीलगाय शिकार मामले में शिवदासपुरा निवासी रामदेव मोग्या को गिरफ्तार किया है। टीम ने उसकी निशानदेही पर दो नर नीलगाय के अवशेष, छुरी और जीवित कछुआ बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने नीलगाय का मांस जयपुर के होटल-ढाबों में करीब 25 हजार रुपए में बेचने की बात कबूली। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

जयपुर। वन विभाग ने नीलगाय शिकार मामले में रामदेव मोग्या निवासी शिवदासपुरा, जयपुर को गिरफ्तार किया है। डीएफओ सीकर प्रदीप कुमार के निर्देशन और एसीएफ मुख्यालय सीकर कीर्ति राठौड़ के समन्वय में रेंजर जितेन्द्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में टीम ने दो नर नीलगाय के अवशेष बरामद किए।

पूछताछ में आरोपी ने नीलगाय का मांस जयपुर के होटल-ढाबों में करीब 25 हजार रुपए में बेचने का खुलासा किया। आरोपी की निशानदेही पर छुरी व जीवित कछुआ बरामद हुआ। कार्रवाई में सहायक वनपाल जुगराज मीणा, गोधराज काजला तथा वनरक्षक अजपाल गजराज, मंगलचंद भादवा व किरण शामिल रहे। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: दिल्ली में बैरिकेड्स की समीक्षा, इंटरनेट बहाल करने और मेट्रो का सामान्य परिचालन सुनिश्चित करने का निर्देश सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: दिल्ली में बैरिकेड्स की समीक्षा, इंटरनेट बहाल करने और मेट्रो का सामान्य परिचालन सुनिश्चित करने का निर्देश
उच्चतम न्यायालय ने रविवार को एक विशेष सुनवाई में अधिकारियों को दिल्ली में लोगों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने, यातायात...
पंचायत चुनाव में भाजपा का संकल्प पत्र जारी: पलायन रोकने के लिए गांव में बढ़ेगी सुविधा, किसान सम्मान निधि  जल्द 12000 होगी 
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत से मचा हड़कंप, पीजी आवास में मिला शव; पुलिस जांच शुरू
गहलोत का केंद्र पर हमला: दिल्ली में सरकार ने मचा रखा है आतंक, विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारियां लोकतंत्र के लिए चिंताजनक
18 साल से फरार ₹35 हजार का इनामी उद्घोषित अपराधी देहरादून से गिरफ्तार, 23 मामलों में था वांछित
SIR विवाद पर कांग्रेस का हल्लाबोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली पहुंचेंगे डीके शिवकुमार
पीएम मोदी बोले- सीएम विजय के साथ मिलकर तमिलनाडु का विकास करेंगे, 13 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात