फिक्की के वार्षिक सम्मेलन एवं आमसभा को किया संबोधित, कहा- निवेश और व्यापार की दृष्टि से राजस्थान में असीम संभावनाएं

राजस्थान व्यापार, निवेश एवं साझेदारी के लिए तैयार

फिक्की के वार्षिक सम्मेलन एवं आमसभा को किया संबोधित, कहा- निवेश और व्यापार की दृष्टि से राजस्थान में असीम संभावनाएं

भजनलाल शर्मा ने यहां कहा कि निवेश एवं व्यापार की दृष्टि से भौागोलिक आकार में देश का सबसे बड़ा राजस्थान असीम संभावनाओं वाला प्रदेश है। जहां निवेश करने वाले को सरकार की ओर से हर संभव मदद की जाती है और निवेशक को भी इसका भरपूर लाभ होता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान प्राकृतिक विविधता से भरा प्रदेश है।

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यहां कहा कि निवेश एवं व्यापार की दृष्टि से भौागोलिक आकार में देश का सबसे बड़ा राजस्थान असीम संभावनाओं वाला प्रदेश है। जहां निवेश करने वाले को सरकार की ओर से हर संभव मदद की जाती है और निवेशक को भी इसका भरपूर लाभ होता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान प्राकृतिक विविधता से भरा प्रदेश है। सीएम शर्मा ने यह बातें शुक्रवार को राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित फैडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन एवं आमसभा को मुख्य अतिथि के रुप में संबोधित करते हुए कहीं। 

प्रदेश को निवेश का हब बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत
उन्होंने कहा कि राजस्थान देश के आर्थिक विकास में कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। इसके लिए राज्य की भाजपा सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इसमें कानून व्यवस्था की स्थिति को ठीक करने से लेकर निवेशकों के अनुकूल योजनाएं एवं नीतियां बनाना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के किसानों, उपभोक्ताओं एवं उद्योगों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने सभागार में मौजूद फिक्की के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि राजस्थान व्यापार, निवेश एवं साझेदारी के लिए तैयार है। सीएम शर्मा ने निवेशकों को आमंत्रित करते हुए विश्वास दिलाया कि राज्य में पूरी पारदर्शिता के साथ भूमि का आवंटन किया जाता है। साथ ही सरकार प्रदेश को निवेश का हब बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे