रचना का एक्सटेंशन बन सकता है एआई, एक्सप्रेशन नहीं, प्रसून जोशी ने कहा- आविष्कार को जुगाड़ कहना हमारी सोच की सीमा है 

कविता मंजिल नहीं, एक आंतरिक यात्रा 

रचना का एक्सटेंशन बन सकता है एआई, एक्सप्रेशन नहीं, प्रसून जोशी ने कहा- आविष्कार को जुगाड़ कहना हमारी सोच की सीमा है 
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में प्रसून जोशी ने कहा कि आविष्कार को ‘जुगाड़’ कहना बंद होना चाहिए। उन्होंने रचनात्मकता, कविता, भाषा और एआई पर विचार रखते हुए कहा कि एआई मानव अनुभवों का ही विस्तार है। जोशी ने कविता को आंतरिक यात्रा बताया और कहा, भाषा मेरी हिंदी है, अंग्रेजी मेरा हुनर।

जयपुर। आविष्कार को जुगाड़ कहना बंद होना चाहिए, यह बात लेखक, गीतकार और रचनात्मक विचारक प्रसून जोशी ने जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में पूरे आत्मविश्वास और गहराई के साथ कही। रविवार की सुबह फ्रंटलॉन में आयोजित सत्र इमेजिन: द न्यू हॉरिजन्स ऑफ क्रिएटिविटी में वे किश्वर देसाई के साथ संवाद में थे। यह बातचीत केवल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या रचनात्मकता तक सीमित नहीं रही, बल्कि मनुष्य की असीम संभावनाओं, भाषा, मां, बचपन, संस्कृति और अनुभव के सत्य तक फैलती चली गई। प्रसून जोशी ने स्पष्ट कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में आर्टिफिशियल जैसा कुछ नहीं है। वहां जो भी है, वह मनुष्य द्वारा ही दिया गया डेटा है, मानव अनुभवों का संग्रह। एआई के पास वह है जो कहा जा चुका है, जबकि मनुष्य के पास वह भी है जो अभी कहा ही नहीं गया है।

कविता मंजिल नहीं, एक आंतरिक यात्रा : कविता पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि कविता किसी मंजिल का नाम नहीं, वह यात्रा है, लेकिन उसकी मंजिल रचनाकार के भीतर ही रहती है। किसी रचना का जितना महत्व होता है, उसका निर्माण-प्रक्रिया उतनी ही महत्वपूर्ण होती है। उस प्रक्रिया में जो आनंद, जो खुरदरापन है, वहीं रचना की आत्मा है।  

भाषा मेरी हिंदी, लेकिन अंग्रेजी मेरा हुनर : जोशी ने कहा कि भाषा व्यक्ति के विश्वास और विचारों को झटका देती है। उन्होंने कहा कि भाषा तो एक ही होती है, वह आपकी मां होती है, जिससे आप नाराज भी हो सकते हैं और प्यार भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा, भाषा मेरी हिंदी है, लेकिन अंग्रेजी मेरा हुनर है। विज्ञापन की दुनिया में हिंदी को बोर्डरूम तक पहुंचाने पर उन्होंने कहा कि एक समय था जब सब बोलते थे और वे सिर्फ सुनते थे, आज वे बोलते हैं और सब सुनते हैं। एचएमटी हिंदी मीडियम टाइप कहे जाने के दर्द को भी उन्होंने साझा किया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन