भारतीय रेलवे के लिए गेम चेंजर बनेगी एआई, बढ़ेगी सुरक्षा और परिचालन दक्षता

उत्सर्जन में कमी लाने में मदद करेगी

भारतीय रेलवे के लिए गेम चेंजर बनेगी एआई, बढ़ेगी सुरक्षा और परिचालन दक्षता
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भारतीय रेलवे के परिचालन, अनुरक्षण और यात्री सेवाओं में बड़ा बदलाव। विशेषज्ञों के अनुसार एआई के उपयोग से रेलवे की कार्यकुशलता, सुरक्षा, उत्पादकता और लागत नियंत्रण में उल्लेखनीय सुधार संभव। एआई आधारित प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस तकनीक सेंसर और डेटा विश्लेषण के जरिए पटरियों में दरार, पुलों की कमजोरी, ट्रैक फिटिंग की खराबी और जलभराव जैसी संभावित समस्याओं का पहले ही पता लगा सकेगी।

जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) भारतीय रेलवे के परिचालन, अनुरक्षण और यात्री सेवाओं में बड़ा बदलाव ला सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार एआई के उपयोग से रेलवे की कार्यकुशलता, सुरक्षा, उत्पादकता और लागत नियंत्रण में उल्लेखनीय सुधार संभव है। एआई आधारित प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस तकनीक सेंसर और डेटा विश्लेषण के जरिए पटरियों में दरार, पुलों की कमजोरी, ट्रैक फिटिंग की खराबी और जलभराव जैसी संभावित समस्याओं का पहले ही पता लगा सकेगी। इससे दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी और समय पर मरम्मत संभव होगी। साथ ही अनुरक्षण कार्यो की बेहतर योजना, स्पेयर पार्ट्स प्रबंधन और कोच-वैगनों के टर्नअराउंड समय में भी सुधार आएगा।

उत्सर्जन में कमी लाने में मदद करेगी
रेलवे कर्मचारियों के लिए एआई एक डिजिटल नॉलेज रिपॉजिटरी की तरह काम करेगी, जिससे तकनीकी समस्याओं के समाधान और मानक प्रक्रियाओं की जानकारी तुरंत उपलब्ध हो सकेगी। ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में भी एआई लोको पायलटों को ईंधन दक्ष संचालन के सुझाव देकर ऊर्जा बचत और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में मदद करेगी। 

रियल टाइम निगरानी भी होगी
एआई-सक्षम कैमरे और लेजर स्कैनर ट्रैक अवरोध, ओएचई की खराबी और अनधिकृत गतिविधियों की रियल टाइम निगरानी भी कर सकेंगे। यात्रियों के लिए एआई आधारित प्लेटफॉर्म कोच, प्रतीक्षालय, चिकित्सा और ऑनबोर्ड सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ भीड़ प्रबंधन को भी अधिक प्रभावी बनाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि एआई का व्यापक और योजनाबद्ध उपयोग भारतीय रेलवे को अधिक सुरक्षित, स्मार्ट, टिकाऊ और यात्री-केंद्रित बनाकर भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेगा। 

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन