गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस मुख्यालय में सर्वधर्म प्रार्थना, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

सर्वधर्म गुरुओं ने की प्रार्थनाएं, कांग्रेस ने गांधीवादी मार्ग का दोहराया संकल्प

गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस मुख्यालय में सर्वधर्म प्रार्थना, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर जयपुर स्थित राजस्थान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित हुई। पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने श्रद्धांजलि अर्पित की। डोटासरा ने कांग्रेस को गांधीवादी विचारों के प्रति प्रतिबद्ध बताते हुए भाजपा सरकार और आरएसएस पर कड़ा निशाना साधा।

जयपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शुक्रवार को सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायक, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 

पंडित गिरिराज बालोरिया ने भजन, सरदार मनिंदर सिंह बग्गा ने गुरुवाणी, फादर विजय पॉल ने बाइबिल तथा कारी अब्दुल रशीद ने कुरान की आयतें पढ़ीं। कार्यक्रम के बाद डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस गांधी के मार्ग पर प्रतिबद्ध है। उन्होंने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों पर जनकल्याणकारी योजनाओं को ठंडे बस्ते में डालने का आरोप लगाया। आरएसएस पर शिक्षा मंदिरों में शस्त्र पूजन का आरोप लगाते हुए कहा कि वहां केवल शिक्षा होनी चाहिए, छात्रों के शांतिपूर्ण विरोध पर मारपीट गलत है।

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग  उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग 
जयपुर के मानसरोवर सेक्टर 119 स्थित सोमेश्वर पार्क मंदिर परिसर में दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास के साथ...
गली निर्माण से फसल बीमा तक भ्रष्टाचार के आरोप, कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से मांगा हिसाब
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ATM बूथ में लगी भीषण आग, दो मशीनें जलकर खाक; दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
सीबीएसई स्कूलों में 60 दिन तक चलेगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई जाएगी शपथ
बकरी के गेहूं खाने पर हुआ विवाद, बुजुर्ग की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन
मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 के जयपुर ऑडिशन 29 नवंबर को, देशभर की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
सीनियर सिटीजन फोरम ने मनाया 35वां स्थापना दिवस, वरिष्ठ सदस्यों का किया सम्मान