अंता विधानसभा उपचुनाव : डोटासरा का भाजपा पर हमला, कहा- पर्ची सरकार खुद ही नहीं चल पा रही, लोगों के काम कैसे करेगी

मंत्रियों से इस्तीफे लेने की खबरें सामने आ रही

अंता विधानसभा उपचुनाव : डोटासरा का भाजपा पर हमला, कहा- पर्ची सरकार खुद ही नहीं चल पा रही, लोगों के काम कैसे करेगी
अंता विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि लोगों ने पर्ची सरकार को नकारते हुए कांग्रेस की नीतियों पर मुहर लगाई है। पीसीसी मीडिया से बात करते हुए गोविन्द डोटासरा ने कहा कि चुनाव प्रचार बंद होने के बाद भी मंत्री वंहा रुककर लोगों को पैसे बांटते रहे, लेकिन लोगों ने कांग्रेस को आशीर्वाद दिया।

जयपुर। अंता विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि लोगों ने पर्ची सरकार को नकारते हुए कांग्रेस की नीतियों पर मुहर लगाई है। पीसीसी मीडिया से बात करते हुए गोविन्द डोटासरा ने कहा कि चुनाव प्रचार बंद होने के बाद भी मंत्री वंहा रुककर लोगों को पैसे बांटते रहे, लेकिन लोगों ने कांग्रेस को आशीर्वाद दिया। सीएम, डिप्टी सीएम, पूर्व सीएम, मंत्री सभी वंहा सत्ताबल के दम पर लोगों को लुभाने में लगे रहे लेकिन जनता को पता है कि भाजपा ने 2 साल में कोई विकास का कोई काम नहीं किए। लोगों ने कांग्रेस की योजनाओं में भरोसा जताते हुए आगामी चुनाव परिणामों के संकेत दे दिए हैं।

जनता ने भाजपा की ये हालत कर दी कि 100-200 वोट और कम आते तो इनका प्रत्याशी तीसरे नम्बर पर आता। निर्दलीय प्रत्याशी के साथ कई नेताओं के प्रचार पर कहा कि लोगों ने बता दिया कि उस क्षेत्र में प्रमोद जैन भाया की अच्छी छवि है लोगों को वंहा अनर्गल बयानबाजी करने वालों की जगह साफ छवि वाला व्यक्ति चाहिए। भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जब यह सरकार खुद ही नहीं चल पा रही तो लोगों को पता है कि उनके काम कैसे करेगी। सीएस इस्तीफा देकर चले गए। मंत्रियों से इस्तीफे लेने की खबरें सामने आ रही हैं। लोग समझ गए कि इस सरकार का ही पता नहीं कि कब पलट जाए।

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-चीन सीमा वार्ता: ऊपरी धारा की परियोजनाओं का तकनीकी विवरण साझा करने की मांग, सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखना समग्र विकास के लिए आवश्यक भारत-चीन सीमा वार्ता: ऊपरी धारा की परियोजनाओं का तकनीकी विवरण साझा करने की मांग, सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखना समग्र विकास के लिए आवश्यक
नई दिल्ली में आयोजित 36वीं डब्ल्यूएमसीसी बैठक में भारत और चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शांति बनाए रखने...
भारत के सबसे बड़े एजुकेशन फेस्टिवल ‘स्कून्यूज़ ग्लोबल एड फेस्ट’के 10वें संस्करण का आगाज, 500 से अधिक शिक्षक, प्राचार्य और स्कूल लीडर्स शामिल
संस्कृत शिक्षा अध्यापक भर्ती 2025 : पात्रता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन 12 अगस्त से शुरू
टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर आरोप, एसएमएस स्टेडियम में भाजपा कार्यक्रम हाईकोर्ट आदेश का उल्लंघन
डबल इंजन अब बना 'ट्रबुल इंजन' : अखिलेश ने शेयर किया राज्यपाल का वीडियो, बोले- गुजरात मॉडल में घपलेबाजी की खुली पोल
ब्रिक्स प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर की शाही विरासत को निहारा : सिटी पैलेस से हवामहल तक दिखा सांस्कृतिक वैभव, पारंपरिक स्वागत से अभिभूत हुए विदेशी प्रतिनिधि
अभिनय से ब्रांड तक कियारा आडवाणी का जलवा, भारत की टॉप-5 सबसे मूल्यवान महिला सेलिब्रिटी ब्रांड्स में हुई शामिल