भजनलाल शर्मा ने हर घर नल से जल के लिए मंजूर किए 658.61 करोड़ रुपए

निर्धारित समय अवधि में काम पूरे नहीं हो सके

भजनलाल शर्मा ने हर घर नल से जल के लिए मंजूर किए 658.61 करोड़ रुपए

अब राज्य सरकार हर घर नल से जल पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। योजना को तेज गति दी जाएगी। 

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जल जीवन मिशन के कार्यों को गति प्रदान करने के लिए 23 जिलों के 46 पंचायत समितियों के 507 गांवों में हर घर नल से जल के मिशन को साकार करने के लिए 658.12 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इस राशि से कुल 181 कार्यादेश जारी हुए हैं। इन जिलों के अब 1.12 लाख घरों में घरेलू जल कनेक्शन उपलब्ध हो सकेंगे। सीएम भजनलाल ने बताया कि जल जीवन मिशन योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, लेकिन पूर्ववर्ती सरकार ने इसको गंभीरता से नहीं लिया था। जिसकी वजह से निर्धारित समय अवधि में काम पूरे नहीं हो सके। अब राज्य सरकार हर घर नल से जल पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। योजना को तेज गति दी जाएगी। 

अब तक 46.31 लाख घरों में कनेक्शन हुए 
जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश में अब तक 46.31 लाख घरों में घरेलू जल कनेक्शन दिए जा चुके हैं यानी अब तक 48 प्रतिशत घरों में घरेलू जल कनेक्शन हुए हैं। इन घरों के बांशिदों को अब पेयजल के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। 

इन जिलों के लिए हुए वर्कऑर्डर 
जलदाय मंत्री कन्हैया लाल ने बताया कि प्रदेश के अजमेर, बालोतरा, बारां, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, डीग, धौलपुर, गंगापुरसिटी, हनुमानगढ़, जैसलमेर, झालावाड़, जोधपुर, करौली, केकड़ी, पाली, सवाईमाधोपुर, सिरोही, श्रीगंगानगर एवं उदयपुर के 33 पंचायत समितियों के 413 गांवों के लिए 520.28 करोड़ रुपए के कार्यादेश हुए हैं। इन स्वीकृतियों से ना केवल जल जीवन मिशन के कार्यों को गति मिलेगी बल्कि इन जिलों के गांवों में रहने वाले व्यक्तियों को घरों पर ही स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। 
आचार सहिंता के बाद इन जिलों के वर्कऑर्डर होंगे
मंत्री कन्हैयालाल ने बताया कि अलवर, डूंगरपुर, झुंझुनूं व सलूम्बर में उपचुनावों की आचार संहिता समाप्त होने के बाद कार्यादेश जारी होंगे।  

 

Read More DGFT का झटका: RoDTEP दरें की आधी, राजस्थान के निर्यातकों में हाहाकार; हैंडीक्राफ्ट और जेम्स उद्योग पर मंडराया संकट

Tags: water

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे