ऑटो चोर गुजराती गैंग का भंडाफोड़ : महिला सरगना सहित 4 गिरफ्तार, 6 लाख के सोने के रवा बरामद

पुलिस ने परिवादी को चोरी का माल वापस करने की कार्रवाई शुरू की

ऑटो चोर गुजराती गैंग का भंडाफोड़ : महिला सरगना सहित 4 गिरफ्तार, 6 लाख के सोने के रवा बरामद

पुलिस ने ऑटो रिक्शा में सवारियां बैठाकर पर्स और गहने चुराने वाली गुजराती गैंग का पर्दाफाश किया। गैंग की सरगना एक महिला सहित चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से लगभग 33.5 ग्राम सोने का रवा चोरी का इस्तेमाल किया गया ऑटो रिक्शा, पर्स, नकदी और अन्य सामान बरामद हुआ।

जयपुर। कोतवाली थाना इलाके में शुक्रवार को पुलिस ने ऑटो रिक्शा में सवारियां बैठाकर पर्स और गहने चुराने वाली गुजराती गैंग का पर्दाफाश किया है। गैंग की सरगना एक महिला सहित चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 33.5 ग्राम सोने का रवा (कीमत करीब 6 लाख रुपये), चोरी का इस्तेमाल किया गया ऑटो रिक्शा, पर्स, नकदी और अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) करण शर्मा ने बताया कि आरोपी अरविंद भाई परमार (36) पालीताना, भावनगर गुजरात, विमलेश उर्फ कृष्णा (22), मेमदाबाद, खेडा रोड, और गैंग की सरगना जया बेन परमार, पालीताना, भावनगर समेत मुन्ना (45) पालीताना, भावनगर, गुजरात को गिरफ्तार किया है। ये सभी आदतन अपराधी हैं और जयपुर में पहले भी ऐसी वारदातें कर चुके हैं। जया बेन परमार के खिलाफ माणक चौक और कोतवाली थाने में पहले से चोरी के मामले दर्ज हैं।

ऐसे करते हैं वारदात 
पुलिस के अनुसार गैंग ऑटो किराए पर लेकर राहगीरों, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को सवारी के बहाने बैठाती है। ड्राइवर पुलिस का बहाना बनाकर सीट बदलवाता है, जिससे भीड़ हो जाती है। पहले से बैठी महिला और पुरुष बातों में उलझाकर पर्स या गहने चुरा लेते हैं। चोरी के बाद सवारी को उतारकर फरार हो जाते हैं। दो-तीन वारदातों के बाद गुजरात लौट जाते हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है, इससे अन्य वारदातों के खुलासे की उम्मीद है। पुलिस ने परिवादी को चोरी का माल वापस करने की कार्रवाई शुरू की है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अवैध कब्जों पर जेडीए कसेगा शिकंजा : चलेगा विशेष अभियान, 2 माह में 233 करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त अवैध कब्जों पर जेडीए कसेगा शिकंजा : चलेगा विशेष अभियान, 2 माह में 233 करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त
जेडीए ने अवैध कब्जों पर सख्ती बढ़ाते हुए पिछले दो महीनों में 37 बीघा सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई, जिसकी...
एसओजी की कार्रवाई : 25 हजार का ईनामी डमी अभ्यर्थी गिरफ्तार, असली अभ्यर्थियों की परीक्षा देकर कराता था पास
कांग्रेस-डीएमके में सीट शेयरिंग फाइनल: कांग्रेस 28 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, गठबंधन की औपचारिकताएं पूरी 
जेन-Z के विद्रोह से बैलेट तक, नेपाल में आज आम चुनाव: युवा लहर जीतेगी या दिग्गज नेता, नेपाल चुनाव से पहले पूर्व पीएम केपी ओली का बड़ा बयान 
होली पर सफाई का औचक निरीक्षण : रात में फील्ड में पहुंचे निगम आयुक्त, शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए स्पेशल टीमों का किया गठन
लगातार तीन दिन की बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 414 अंक की बढ़त के साथ 79,530 पर खुला
खाड़ी देशों में युद्ध के हालात से फ्लाइट्स संचालन प्रभावित: यात्रियों की चिंता बढ़ी, जानें दिल्ली से जयपुर तक आज कितनी फ्लाइट्स कैंसिल