ओयो के खिलाफ दर्ज एफआईआर में दंडात्मक कार्रवाई करने पर रोक

संबंधित पक्षकारों से दो सप्ताह में जवाब मांगा

ओयो के खिलाफ दर्ज एफआईआर में दंडात्मक कार्रवाई करने पर रोक

इसके बाद रिसोर्ट संचालकों ने टैक्स दायित्व से बचने के लिए गत 9 अप्रैल को याचिकाकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने रिसोर्ट की फर्जी बुकिंग दिखाने के मामले में ओयो के खिलाफ अशोक नगर थाने में दर्ज एफआईआर में दंडात्मक कार्रवाई करने पर अंतरिम रोक लगा दी है। इसके साथ ही संबंधित पक्षकारों से दो सप्ताह में जवाब मांगा है। जस्टिस प्रवीर भटनागर की एकलपीठ ने यह आदेश कंपनी की ओर से दायर याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए दिए। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता आरबी माथुर और अधिवक्ता लिपि गर्ग ने अदालत को बताया कि शिकायतकर्ता समस्कारा रिसोर्ट ने जीएसटी विभाग की टैक्स रिकवरी के लिए पूर्व में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसे हाईकोर्ट ने मार्च माह में खारिज कर दिया था। इसके बाद रिसोर्ट संचालकों ने टैक्स दायित्व से बचने के लिए गत 9 अप्रैल को याचिकाकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। याचिका में कहा गया कि याचिकाकर्ता केवल कमीशन के आधार पर काम करता है।

बुकिंग से होने वाली आय पर टैक्स का दायित्व संबंधित होटल और रिसोर्ट पर ही होता है। शिकायतकर्ता ने अपने टैक्स दायित्व से बचने के लिए याचिकाकर्ता पर गलत आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कराई है। इस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने याचिकाकर्ता के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने पर रोक लगाते हुए संबंधित पक्षकारों से जवाब तलब किया है। गौरतलब है कि समस्कारा रिसोर्ट की ओर से अशोक नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया कि ओयो ने रिसोर्ट में करीब 22.50 करोड रुपए की बोगस बुकिंग दिखाई। इसी तरह कंपनी ने अपनी वैल्थ बढ़ा चढ़ाकर दिखाने के लिए अन्य होटल व रिसोर्ट में भी फर्जी बुकिंग दिखाई। इसके चलते जीएसटी विभाग होटल और रिसोर्ट संचालकों को टैक्स रिकवरी के नोटिस दे रहा है। जीएसटी ने उसके खिलाफ भी 2.66 करोड़ रुपए की टैक्स रिकवरी निकाली है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

सोना-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी 2.72 लाख के पार, चांदी 1500 रुपए और सोना 300 रुपए महंगा  सोना-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी 2.72 लाख के पार, चांदी 1500 रुपए और सोना 300 रुपए महंगा 
जयपुर सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में भारी तेजी दर्ज की गई। आयात पाबंदियों के चलते चांदी...
मिडसिप्स-एनजेड 2026 का आयोजन : मानसिक रोगों के जटिल मामलों के उपचार, शोध और जागरूकता पर 300 चिकित्सकों ने की चर्चा
बिहार में पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में लगी आग : धुआं निकलते देख ट्रेन से उतरे यात्री, प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी ट्रेन
फिटनेस अवतार में नजर आए सलमान खान, शेयर की हुई तस्वीर में सुपरस्टार फ्लॉन्ट करते दिखे रिप्ड एब्स फ्लॉन्ट
मुख्यमंत्री ने ली राजस्व संग्रहण को लेकर बैठक, कहा- राजस्व संग्रहण प्रणाली को मजबूत कर बकाया वसूली में लाएं तेजी
केरल में नई सरकार का आगाज़ : 6 बार विधायक रह चुके वी. डी. सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, मंत्रीमंड़ल की टीम में 20 मंत्री शामिल
आईपीएल-2026 :  वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली के अर्धशतक, आरसीबी शान से प्लेऑफ में, पंजाब किंग्स को दी शिकस्त