डिग्गी कल्याण यात्रा से पहले मंदिर की ओर जाने वाली सभी सड़कें होंगी दुरुस्त

पदयात्रियों की सुविधा के लिए डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश

डिग्गी कल्याण यात्रा से पहले मंदिर की ओर जाने वाली सभी सड़कें होंगी दुरुस्त
प्रदेश के प्रमुख आस्था केन्द्र डिग्गी कल्याण जी में आगामी 11 अगस्त से लक्खी मेले का आयोजन  प्रस्तावित है। 

जयपुर। धार्मिक नगरी डिग्गी में आगामी माह में शुरू होने वाले 59वें लक्खी मेले और पदयात्रा से पूर्व मंदिर की और जाने वाली सभी सड़कों को दुरुस्त करवाया जाएगा ताकि पदयात्रियों सहित अन्य श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हों। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि मंदिर की और जाने वाली सार्वजनिक निर्माण विभाग की सभी सड़कें जो बरसात के कारण यदि सड़क खराब हो गई हैं, तो विभाग उन्हें तत्काल ठीक करवाएगा ताकि पदयात्रियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

इन सड़कों की होगी मरम्मत
परियोजना निदेशक आरएसआरडीसी यूनिट टोंक ने बताया कि जयपुर भीलवाड़ा स्टेट हाईवे सड़क के पेच मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भिजवा कर निविदा पूर्ण कर ली गई है, जल्द ही कार्य आदेश जारी होंगे। देवली केकड़ी मालपुरा सड़क तथा डिग्गी-सोहेला सड़क (सोहेला से बोराखंडी तक) गारंटी अवधि में होने के कारण इनकी मरम्मत संबंधित संवेदक से करवाई जाएगी। मालपुरा से पिपणी सड़क के पेच वर्क मरम्मत का कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो। प्रदेश के प्रमुख आस्था केन्द्र डिग्गी कल्याण जी में आगामी 11 अगस्त से लक्खी मेले का आयोजन  प्रस्तावित है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन