एजीटीएफ और दौसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एक्सप्रेस-वे पर चावल के कट्टों के नीचे मिला 1.35 करोड़ का नशा, हाईटैक तरीके से तस्करी

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर जाल बिछाया

एजीटीएफ और दौसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एक्सप्रेस-वे पर चावल के कट्टों के नीचे मिला 1.35 करोड़ का नशा, हाईटैक तरीके से तस्करी

एएसपी सिद्धांत शर्मा के सुपरविजन में पुलिस ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर नाकेबंदी कर अवैध शराब से भरा एक मेगा ट्रक पकड़ा है।

जयपुर। राजस्थान में अवैध शराब के अंतरराज्यीय सिंडिकेट पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एडीजी एजीटीएफ  दिनेश एमएन के निर्देशन और एसपी ज्ञान चंद यादव व एएसपी सिद्धांत शर्मा के सुपरविजन में पुलिस ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर नाकेबंदी कर अवैध शराब से भरा एक मेगा ट्रक पकड़ा है। शराब की बाजार कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

खुफिया इनपुट और एक्सप्रेस-वे पर घेराबंदी
एडीजी एमएन ने बताया कि इस बड़ी कार्रवाई की नींव उदयपुर डीएसटी के हेड कांस्टेबल करतार सिंह की सटीक सूचना पर रखी गई। सूचना मिलते ही एजीटीएफ  टीम ने दौसा जिले में स्थानीय सदर थाना पुलिस मय डीएसटी को साथ लेकर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर जाल बिछाया। रात के अंधेरे में जब संदिग्ध ट्रक आता दिखा, तो पुलिस उसे रुकवा लिया। पुलिस को देख चालक घबरा गया और संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

चावल की आड़ में हाईटैक तरीके से तस्करी
तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए ट्रक में 415 चावल के कट्टे भर रखे थे। जब ट्रक की गहन तलाशी ली गई, तो इन कट्टों के पीछे पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद हुआ। मौके से रॉयल चैलेंज के 574 कार्टन, मैकडॉवेल्स के 200 कार्टन, रॉयल स्टैग के 297 कार्टन समेत 1071 कार्टन अवैध शराब जब्त की गई, जिस पर फॉर सेल इन पंजाब लिखा हुआ था।

हरियाणा से गुजरात जा रही थी खेप, चालक गिरफ्तार 
पुलिस ने मौके से ट्रक चालक दिनेश भाम्भू (22) निवासी सांजटा सदर बाड़मेर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 60 हजार रुपए नकद और तस्करी में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह शराब हरियाणा के सिरसा (भावदीन टोल) से भरकर गुजरात ले जा रहा था। तस्कर व्हाट्सएप के जरिए अपने आकाओं के संपर्क में था।

Read More असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब

 

Read More पर्यटकों के लिए राहत की खबर : 5 मार्च को खुलेगा आमेर महल, पूर्व आदेश निरस्त

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर कांग्रेस का निशाना: सरकार कर रही परंपरा का उल्लंघन, पीएम मोदी की गैर मौजूदगी को लेकर उठाए सवाल अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर कांग्रेस का निशाना: सरकार कर रही परंपरा का उल्लंघन, पीएम मोदी की गैर मौजूदगी को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ चर्चा में प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए हैं। जयराम रमेश ने...
झुंझुनूं के ‘रीढ़ का टीला’ में मिला हजारों साल पुराने मानव बसावट का प्रमाण : पुरातात्विक उत्खनन में प्रागैतिहासिक औज़ार, मंदिर स्थापत्य और 11वीं-12वीं शताब्दी की मूर्तियों के मिले अवशेष 
जयपुर पुलिस आयुक्त की 14 मार्च को जनसुनवाई : बगरू सर्किल के बगरू, सेज, भांकरोटा एवं बिंदायका थानों के परिवादियों की करेंगेे जनसुनवाई
ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पूरी तरह सुरक्षित, यूसुफ पेजेशकियन ने किया चोटिल होने की खबरों का खंडन 
पीएम मोदी का केरल-तमिलनाडु दौरा: 16,450 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास, नई रेल सेवाओं को दिखाएंगे हरी झंडी
असर खबर का - धरतीपुत्रों का इंतजार समाप्त, 25 से होगी फसलों की खरीद
LPG की कमी पर राज्यसभा में चर्चा की मांग, भाकपा सांसद संदोष कुमार ने दिया कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस