कैट की बड़ी जीत : 15 अक्टूबर से लगने वाला UPI शुल्क अब दिवाली तक स्थगित, सुरेश पाटोदिया ने जताया आभार

प्रस्ताव को अब 1 जनवरी 2027 तक के लिए स्थगित किया

कैट की बड़ी जीत : 15 अक्टूबर से लगने वाला UPI शुल्क अब दिवाली तक स्थगित, सुरेश पाटोदिया ने जताया आभार
केंद्र सरकार और NPCI ने UPI मर्चेंट पेमेंट पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत MDR शुल्क लागू करने की तारीख 15 अक्टूबर 2026 से बढ़ाकर 1 जनवरी 2027 कर दी। कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश पाटोदिया ने फैसले का स्वागत किया।

जयपुर। अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (CAIT) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश पाटोदिया ने आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर केंद्र सरकार और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) मर्चेंट शुल्कों को टालने के फैसले का पुरजोर स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि व्यापारियों और व्यापारिक संगठनों की मांग को स्वीकार करते हुए सरकार ने 15 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाले 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) शुल्क के प्रस्ताव को अब 1 जनवरी 2027 तक के लिए स्थगित कर दिया है।

कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश पाटोदिया ने कहा कि अक्टूबर से दिसंबर का समय देश के छोटे और बड़े खुदरा व्यापारियों के लिए पूरे साल का सबसे मुख्य कारोबारी सीजन (फेस्टिव सीजन) होता है। ऐसे समय में यदि 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा मर्चेंट पेमेंट्स पर शुल्क लागू कर दिया जाता, तो इससे न केवल डिजिटल लेनदेन की रफ्तार धीमी पड़ती, बल्कि बाजारों में भारी भ्रम और मंदी की स्थिति बन जाती।

त्योहारी सीजन में छोटे व्यापारियों को मिली संजीवनी :

सुरेश पाटोदिया ने इस राहतकारी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्रालय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस स्थगन से देश के करोड़ों छोटे दुकानदारों, ग्राहकों और डिजिटल भुगतान इकोसिस्टम को बहुत बड़ी राहत मिली है। अब व्यापारी और उपभोक्ता बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय चिंता के त्योहारों की खरीदारी में डिजिटल लेनदेन का खुलकर उपयोग कर सकेंगे।

Read More राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष से मिले नवनिर्वाचित महापौर सुनील कोठारी : जयपुर के विकास, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर रहेगा फोकस

उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि 'कैट' लगातार सरकार और NPCI के साथ बातचीत कर रहा है ताकि 40 लाख रुपये तक के सालाना टर्नओवर वाले छोटे व्यवसायों को आगे भी इन नियमों से पूरी तरह मुक्त रखा जा सके। इसके साथ ही उन्होंने आम जनता को यह भी याद दिलाया कि आम ग्राहकों के लिए व्यक्ति-से-व्यक्ति (P2P) लेनदेन हमेशा की तरह पूरी तरह निःशुल्क बना रहेगा।

Read More आरबीआई के 'मास्टरस्ट्रोक' से संभला रुपया; डॉलर के मुकाबले 98 पैसे की ऐतिहासिक छलांग, ₹95.75 पर पहुंचा

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में एनएसयूआई का प्रदर्शन : जाखड़ समेत कार्यकर्ता हिरासत में, कथित 'वोट चोरी' के मुद्दे पर चुनाव आयोग से जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग दिल्ली में एनएसयूआई का प्रदर्शन : जाखड़ समेत कार्यकर्ता हिरासत में, कथित 'वोट चोरी' के मुद्दे पर चुनाव आयोग से जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर एनएसयूआई ने मंगलवार को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के...
विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यार्थियों से किया संवाद, शिक्षा और अनुशासन के साथ राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने का दिया संदेश
मानहानि मामला : राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि की कार्यवाही पर लगी रोक
UPI MDR शुल्क स्थगित होने से त्यौहारी सीजन में चमकेगा व्यापार, आशीष सराफ ने कहा-  'सरकार का यह कदम सराहनीय'
कैट की बड़ी जीत : 15 अक्टूबर से लगने वाला UPI शुल्क अब दिवाली तक स्थगित, सुरेश पाटोदिया ने जताया आभार
यूपीआई भुगतान पर नहीं लगेगा कोई शुल्क : एमडीआर को दीवाली तक टाला, त्योहारी मौसम को देखते हुए निर्णय
रूस ने यूक्रेन के आपूर्ति रोबोटों को किया नष्ट : हमलावर ड्रोन को नष्ट करने से दुश्मन की निगरानी करने की क्षमता होगी सीमित