UPI MDR शुल्क स्थगित होने से त्यौहारी सीजन में चमकेगा व्यापार, आशीष सराफ ने कहा-  'सरकार का यह कदम सराहनीय'

त्योहारी सीजन में बढ़ेगा व्यापार का उत्साह

UPI MDR शुल्क स्थगित होने से त्यौहारी सीजन में चमकेगा व्यापार, आशीष सराफ ने कहा-  'सरकार का यह कदम सराहनीय'
देश के डिजिटल भुगतान तंत्र में प्रस्तावित यूपीआई (UPI) मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) शुल्क के लागू होने की तिथि आगे बढ़ाए जाने की संभावना का व्यापार जगत ने जोरदार स्वागत किया।

जयपुर। देश के डिजिटल भुगतान तंत्र में प्रस्तावित यूपीआई (UPI) मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) शुल्क के लागू होने की तिथि आगे बढ़ाए जाने की संभावना का व्यापार जगत ने जोरदार स्वागत किया है। व्यापारियों और आरतियों के प्रमुख संगठन 'आरतियां' के संरक्षक आशीष सराफ ने सरकार और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा शुल्क को स्थगित करने पर विचार करने के कदम को बेहद व्यावहारिक और समयोचित बताया है।

गौरतलब है कि पूर्व में 15 अक्टूबर, 2026 से ₹2,000 से अधिक के बड़े व्यापारी भुगतानों (P2M) पर 0.4% का MDR शुल्क लागू होना तय किया गया था। हालांकि, खुदरा विक्रेताओं और व्यापारी संगठनों के कड़े विरोध व त्योहारी सीजन को देखते हुए सरकार अब इसे आगामी 1 जनवरी, 2027 तक टालने पर गंभीरता से विचार कर रही है।

त्योहारी सीजन में बढ़ेगा व्यापार का उत्साह: आशीष सराफ

संगठन के संरक्षक आशीष सराफ ने इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "अक्टूबर से दिसंबर के दौरान देश में त्योहारों के कारण उपभोक्ता खर्च और खरीदारी में भारी उछाल आता है। ऐसे महत्वपूर्ण समय पर नया शुल्क लगाने से न केवल छोटे-बड़े व्यापारियों बल्कि मंडियों के काम-काज और आरतियों पर भी अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ता। सरकार ने हमारी चिंताओं को समझा और इसे फिलहाल टालने का रुख किया है, जो सराहनीय है।" सराफ ने उम्मीद जताई कि इस स्थगन से नकदी संकट से जूझ रहे बाजारों को लिक्विडिटी बनाए रखने में मदद मिलेगी और डिजिटल लेनदेन की गति भी प्रभावित नहीं होगी।

Read More पुलिस का दावा : राजस्थान में अपराध घटे, दुष्कर्म और पॉक्सो के मामले भी कम

क्या था प्रस्तावित नियम ?

Read More श्रीगंगानगर बालिका यौन शोषण प्रकरण : 22 आरोपियों पर आरोप तय, 4 अब भी फरार

प्रस्तावित नियमों के तहत, ग्राहकों के लिए डिजिटल लेनदेन पूरी तरह निःशुल्क रहेगा और आम उपभोक्ताओं से कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। हालांकि, दुकानदारों और व्यापारियों के लिए ₹2,000 से अधिक के लेनदेन पर 0.4% का शुल्क (अधिकतम ₹300 प्रति लेनदेन की सीमा के साथ) लगाने का ढांचा तैयार किया गया था।

Read More यूपीआई पर प्रस्तावित शुल्क स्थगित करने का स्वागत, व्यापार मंडल ने जताया आभार

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में एनएसयूआई का प्रदर्शन : जाखड़ समेत कार्यकर्ता हिरासत में, कथित 'वोट चोरी' के मुद्दे पर चुनाव आयोग से जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग दिल्ली में एनएसयूआई का प्रदर्शन : जाखड़ समेत कार्यकर्ता हिरासत में, कथित 'वोट चोरी' के मुद्दे पर चुनाव आयोग से जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर एनएसयूआई ने मंगलवार को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के...
विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यार्थियों से किया संवाद, शिक्षा और अनुशासन के साथ राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने का दिया संदेश
मानहानि मामला : राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि की कार्यवाही पर लगी रोक
UPI MDR शुल्क स्थगित होने से त्यौहारी सीजन में चमकेगा व्यापार, आशीष सराफ ने कहा-  'सरकार का यह कदम सराहनीय'
कैट की बड़ी जीत : 15 अक्टूबर से लगने वाला UPI शुल्क अब दिवाली तक स्थगित, सुरेश पाटोदिया ने जताया आभार
यूपीआई भुगतान पर नहीं लगेगा कोई शुल्क : एमडीआर को दीवाली तक टाला, त्योहारी मौसम को देखते हुए निर्णय
रूस ने यूक्रेन के आपूर्ति रोबोटों को किया नष्ट : हमलावर ड्रोन को नष्ट करने से दुश्मन की निगरानी करने की क्षमता होगी सीमित