गाजेबाजे के साथ निकली वृक्षों की बिंदोरी, वृक्ष कथा कीर्तन के माध्यम से बताया जीवन में पेड़ पौधों का महत्व

हाथ में पौधे लेकर झूम झूम नाचे लोग

गाजेबाजे के साथ निकली वृक्षों की बिंदोरी, वृक्ष कथा कीर्तन के माध्यम से बताया जीवन में पेड़ पौधों का महत्व

मुख्य वक्ता पर्यावरण संरक्षण गतिविधि जयपुर प्रांत प्रमुख अशोक शर्मा ने भजन कीर्तन के साथ पौधों का महत्व बताया।

जयपुर। मानसून में पौधरोपण के लिए प्रेरित करने के लिए सरकार, समाज और स्वयसेवी सेवी संस्थाओं की ओर से अपने स्तर पर अनेक आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण संरक्षण और अमृता प्रकृति संरक्षण अभियान के अंतर्गत मंगलवार को मुरलीपुरा के एक स्कूल में वृक्ष कथा का आयोजन किया गया।

मुख्य वक्ता पर्यावरण संरक्षण गतिविधि जयपुर प्रांत प्रमुख अशोक शर्मा ने भजन कीर्तन के साथ पौधों का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि मुनियों ने पेड़, पौधों का जीवन में अत्यधिक महत्व समझा और उसे धर्म से जोड़ दिया।आस्थावान लोगों ने पेड़ पौधों की सेवा को अपनी दिनचर्या में शामिल किया। हर देवी, देवताओं, ग्रह, नक्षत्र का किसी न किसी वृक्ष से सम्बन्ध है। संबंधित देवी देवता, ग्रह, नक्षत्र का पौधा लगाने से उससे जुड़े देवी देवता की पूजा स्वत ही हो जाती है।

वृक्षों की संगीतमय आरती
इस मौके पर वृक्ष की महाआरती की गई।  इसके बाद वृक्षों का पूजन कर गाजे बाजे के साथ वर्षों की बिंदोरी (शोभायात्रा) निकाली गई। लोगों ने हाथ में पौधे लेकर विभिन्न मार्गो से होते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बिंदोरी में शामिल  बच्चे तपती धरती करे पुकार वृक्ष लगाओ बार बार..., वृक्ष लगाओ धरती बचाओ...जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे। बैंडबाजे की धुन पर लोग नाचते हुए चल रहे थे। लोगों ने  वृक्षों पर वारफेरी की। जगह-जगह बिंदोरी पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। पर्यावरण संरक्षण के इस अनूठे आयोजन में राह चलते लोग भी स्व प्रेरणा से शामिल हुए। विभिन्न मार्गो से होती हुई बिंदोरी संस्कृति चिल्ड्रेन अकेदमी पहुंची। यहां वृक्षों की संगीतमय आरती की गई। इस मौके पर उपस्थित लोगों को  पौधों, कपड़े के बैग, पक्षी घर का वितरण किया गया।

मुख्य अतिथि राज्य मानव अधिकार आयोग के सदस्य अशोक कुमार  गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण के इस अनूठे आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्षों तक की पराधीनता के कारण हम अपनी संस्कृति को भूल गए। हम सदियों से वृक्ष की पूजा करते रहे है। वृक्ष निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करता है। वह पूरे जीवन काल में परोपकार करता है। 

Read More रोडवेज चालक ने यात्री का सिर फोड़ा : दिमांशु गंभीर रूप से घायल, अनुबंधित स्टाफ की छवि पर गंभीर सवाल

ये रहे उपस्थित
सैन्य अधिकारी हरिओम सिंह, आयुष कुमार शर्मा, एडिशनल एसपी हेमंत जाखड़ सहित अन्य गणमान्य थे।

Read More भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई : झाबर सिंह खर्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- कांग्रेस चाहती है कि बिना ओबीसी आयोग की रिपोर्ट और आरक्षण के कराए जाएँ पंचायत चुनाव

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : दिल्ली जाने वाली 6 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, चार अब भी अटकी Weather Update : दिल्ली जाने वाली 6 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, चार अब भी अटकी
राजधानी दिल्ली में घने कोहरे के कारण हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। खराब दृश्यता के चलते दिल्ली आने वाली...
कौन है नवीद अकरम? जिसने सिडनी में मचाया मौत का तांडव, सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन?
एसआईआर को लेकर अखिलेश ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल, बोलें-चुनावी गणित होगा प्रभावित
मेले में दिखा कला, संस्कृति और सामुदायिक उत्सव का संगम, ग्रेट हार्ट आश्रम से आए 150 बच्चों ने आयोजन में लिया भाग
रघु सिन्हा आईटीएफ मास्टर्स टेनिस प्रतियोगिता सम्पन्न, रियाज और विभा ने जीते तिहरे खिताब
दिल्ली-NCR में 40 उड़ानें रद्द, 4 डायवर्ट, AQI 466 तक पहुंचा
उर्स की तैयारियां तेज : जगमगाया दरगाह परिसर पुनर्निमित सबीली गेट से आवाजाही शुरू, उर्स का झंडा 17 को चढ़ेगा