प्रदेश में हैट्रिक बनाने से चूकी BJP

भाजपा 14 इंडिया गठबंधन 11 सीटों पर जीत दर्ज की

प्रदेश में हैट्रिक बनाने से चूकी BJP

केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी तीसरे स्थान पर रहे तीन केन्द्रीय मंत्री अर्जुन, गजेन्द्र और भूपेन्द्र चुनाव जीते, लोकसभा अध्यक्ष बिरला भी रहे सफल

जयपुर। राजस्थान में लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी सभी सीटें जीतने की हैट्रिक नहीं बना पाई। इस बार उसे 25 में से 14 सीटों पर ही सफलता मिली है। 

इंडिया गठबंधन को 11 सीटों पर जीत मिली है। गठनबंधन में कांग्रेस को आठ, सीपीएम, आरएलपी और बाप को एक-एक सीट मिली है। भाजपा को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले की सीट भरतपुर में भी हार का सामना करना पड़ा। चुनावों में केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी बाड़मेर सीट से हार गए।  उनको तीसरे स्थान पर संतोष कराना पड़ा। तीन अन्य केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल बीकानेर, गजेन्द्र सिंह शेखावत जोधपुर और भूपेन्द्र यादव अलवर से चुनाव जीत गए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी कोटा से चुनाव जीत गए हैं। जालौर सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत चुनाव हार गए। झालावाड़-बारां सीट से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह चुनाव जीत गए हैं। वे इस सीट पर लगातार पांचवीं बार जीते हैं। प्रदेश की सबसे हॉट सीट बनी बाड़मेर में कांग्रेस के उम्मेदाराम चुनाव जीत गए हैं। यहां दूसरे स्थान पर शिव के विधायक एवं निर्दलीय रविन्द्र सिंह भाटी रहे हैं। भाजपा के प्रत्याशी कैलाश चौधरी तीसरे स्थान पर रहे हैं। बांसवाड़ा से भारतीय आदिवासी पार्टी (बाप) के राजकुमार रोत ने चुनाव जीत कर सभी को चौंका दिया। 

सबसे बड़ी जीत
महिमा विश्वराज मेवाड़, राजसमंद
जीत का अंतर
3,92,223

सबसे छोटी जीत
राव राजेन्द्र सिंह, जयपुर ग्रामीण
जीत का अंतर
1,615

Read More कोटा कलक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी ,जांच एजेंसियां आई हरकत में, पूरे परिसर में चला सर्च अभियान

पांच एमएलए बने एमपी
लोकसभा चुनाव में राजस्थान के पांच विधायक जीत गए। अब उनके विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनाव कराए जाएंगे। ये सभी पिछले साल नवम्बर में हुए विधानसभा चुनावों में विधायक निर्वाचित हुए थे। चौरासी विधानसभा क्षेत्र से बाप के विधायक राजकुमार रोत, दौसा से कांग्रेस के विधायक मुरारीलाल मीणा, उनियारा से कांग्रेस के विधायक हरीशचन्द्र मीणा, खींवसर से आरएलपी के विधायक हनुमान बेनीवाल और झुंझुनूं से कांग्रेस के विधायक बृजेन्द्र ओला लोकसभा चुनाव जीत कर सांसद बन गए हैं। 

Read More रोडवेज चालक ने यात्री का सिर फोड़ा : दिमांशु गंभीर रूप से घायल, अनुबंधित स्टाफ की छवि पर गंभीर सवाल

भाजपा का वोट बैंक 8.81% कम हुआ
राजस्थान में पिछले लोकसभा चुनावों के मुकाबले इस बार भाजपा के वोटबैंक में 8.81 फीसदी कमी आई है। साल 2019 में भाजपा को 58.8 प्रतिशत वोट मिले थे। इस बार यह आंकड़ा घटकर 49.59 प्रतिशत रह गया। इसके मुकाबले कांग्रेस के मतों में आठ प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। पांच साल पहले कांग्रेस को 34.2 प्रतिशत मत मिले थे। 

Read More हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण रेलवे कर रहा स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन, जानें पूरा शेड्यूल

दो पूर्व सीएम के बेटे भी मैदान में थे: वसुन्धरा के बेटे दुष्यंत जीते, गहलोत के बेटे वैभव हारे
लोकसभा चुनावों में राजस्थान से दो पूर्व सीएम के बेटे भी मैदान में थे। पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह झालावाड़-बारां से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने यहां कांग्रेस की उर्मिला जैन को बड़े अंतर से हराया है। दुष्यंत इस सीट पर पांचवीं बार चुनाव जीत कर आए हैं। इसके चलते वे वर्तमान भाजपा से जीत कर आए सांसदों में सबसे ज्यादा बार जीते हुए सांसद बन गए हैं। वहीं पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने जालौर-सिरोही लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। यहां वे भाजपा के लुंबाराम चौधरी से चुनाव हार गए हैं। वैभव पिछली बार जोधपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे। तब उन्हें भाजपा सरकार में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने चुनाव हराया था। इस बार उन्होंने सीट बदली थी, लेकिन जीत हाथ नहीं लगी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प