भाजपा महामंत्री-विधायक जितेंद्र गोठवाल की अनुकरणीय पहल, पौधे लगाने और संभाल करने वाले शिक्षकों के तबादले की करेंगे सिफारिश 

वृक्षारोपण अभियान को बढ़ाने का फैसला किया

भाजपा महामंत्री-विधायक जितेंद्र गोठवाल की अनुकरणीय पहल, पौधे लगाने और संभाल करने वाले शिक्षकों के तबादले की करेंगे सिफारिश 
शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं और यदि वे स्वयं पर्यावरण के प्रति जागरूक होंगे, तो विद्यार्थियों में भी यह चेतना विकसित होगी।

जयपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री और खण्डार विधानसभा क्षेत्र के विधायक जितेंद्र गोठवाल ने सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए एक अभिनव पर्यावरण संरक्षण पहल शुरू की है। गोठवाल ने घोषणा की है कि जो शिक्षक अपने क्षेत्र में कम से कम 20 पौधे लगाएंगे और उनका संरक्षण करेंगे, उनके स्थानांतरण की अर्जी शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी। गोठवाल ने इस पहल को शिक्षक प्रेरित हरियाली अभियान का नाम दिया है, जिसका उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है, बल्कि शिक्षकों को भी इस दिशा में सक्रिय रूप से शामिल करना है। 

शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं और यदि वे स्वयं पर्यावरण के प्रति जागरूक होंगे, तो विद्यार्थियों में भी यह चेतना विकसित होगी। गोठवाल ने बताया कि शनिवार को सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर जन सुनवाई के दौरान स्थानांतरण के लिए बड़ी संख्या में शिक्षकों की अर्जी प्राप्त हुई थी, इस पर शिक्षकों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के वृक्षारोपण अभियान को बढ़ाने का फैसला किया गया है।

Tags: MLA

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराणा प्रताप जयंती पर शुभकामनाएं: सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, स्वाभिमान और देश सेवा का किया आह्वान महाराणा प्रताप जयंती पर शुभकामनाएं: सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, स्वाभिमान और देश सेवा का किया आह्वान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाराणा प्रताप जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने वीर शिरोमणि को महान योद्धा...
कर्नाटक में सियासी संग्राम तेज: RSS पर सवाल उठाने पर भड़के विजयेंद्र, नेशनल हेराल्ड विवाद फिर गरमाया
मेक-इन-इंडिया उत्पादों को सरकारी खरीद में प्राथमिकता, वित्त विभाग ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
युद्धविराम पर मुहर! ट्रंप बोले- जल्द सामने आएंगे समझौते के पूरे राज
राम मंदिर चंदा विवाद गरमाया: अयोध्या में कथित घोटालों पर कांग्रेस का केंद्र पर निशाना, SIT की निष्पक्षता पर भी सवाल
इंडिया स्टोनमार्ट-2028 : रीको, सिडोस और लघु उद्योग भारती के मध्य त्रि-पक्षीय एमओयू
केकड़ी एसडीओ सुरेश कुमार को सरवाड़ एसडीओ का अतिरिक्त प्रभार, प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव