प्रदेश में ब्लूव्हील्ज देगा एक हजार रोजगार

पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा

प्रदेश में ब्लूव्हील्ज देगा एक हजार रोजगार
कंपनी का एक हजार व्हीकल डिलीवरी करने की योजना है। जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। 

जयपुर। लॉजिस्टक कंपनी ब्लूव्हील्ज ने जयपुर में शुभारंभ किया। यहां कनकपुरा स्टेशन के पास राजस्थान के पहले हब की शुरुआत की है। कंपनी के सीईओ चनप्रीत सेठी ने बताया कि ब्लूव्हील्ज कंपनी के काम करने के दो मॉडल है। कंपनी लॉजिस्टक सुविधा के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल उपलब्ध करवाती है। स्वीगी, जैमोटो, अमेजन और उबर जैसी कंपनियों से ब्लूव्हील्ज का टाइअप है। जयपुर में खुले हब से मालवाहक ईवी व्हीकल और टू-व्हीलर उपलब्ध करवाए जाते है। कंपनी ने पचास थ्री व्हीलर और सौ टू-व्हीलर सर्विस के लिए डिलीवरी किए। कंपनी का एक हजार व्हीकल डिलीवरी करने की योजना है। जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। 

कंपनी जयपुर के बाद अजमेर, जोधपुर, कोटा में शुरुआत करने की योजना है। ब्लूव्हील्ज हब में सर्विस, चार्जिंग और पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। जयपुर और अजमेर की फ्रैंचाइजी अजमेर एजुकेशन एंड ट्रेनिंग प्राइवेट लिमिटेड के मधुर और मोहित रेलन को जिम्मेदारी दी है। इस अवसर पर ब्लूव्हील्ज के चेयरमैन संजीव गुप्ता, कार्यकारी निदेशक अरुण शर्मा और फ्रैंचाइजी हैड सुशांत मुखर्जी उपस्थित थे। कंपनी फ्रैंचाइज मॉडल के माध्यम से ब्लूव्हीलज के विस्तार के लिए तैयार है। कंपनी का उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना भी है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सरपंच बनने की होड़ : 212 ग्राम पंचायतों में 1525 प्रत्याशी मैदान में, कहीं निर्विरोध चुनाव नहीं सरपंच बनने की होड़ : 212 ग्राम पंचायतों में 1525 प्रत्याशी मैदान में, कहीं निर्विरोध चुनाव नहीं
पंचायत चुनाव में सरपंच पदों पर मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। जिले की 212 ग्राम पंचायतों में 1525 प्रत्याशी...
चांद पर इंसानों की वापसी! नासा ने तेज की तैयारी, दो दिग्गजों में मुकाबला
अमिताभ बच्चन का बंगला बम से उड़ाने की धमकी ,मेल में दिलजीत दोसांझ को भी जान से मारने को कहा गया
युवक को अगवा कर एक लाख रुपए लूटे : 4 बदमाशों ने मारपीट कर गाड़ी में डाला, लूटपाट के बाद सड़क किनारे फेंककर भागे
गश्त के नियम तोड़े, बिगड़े हालात! LAC पर चीन को भारत की दोटूक
राजस्थान में 1960 के दशक के चुनावों का अनोखा तरीका : कभी हाथ उठाकर तो कभी रस्सी के दोनों ओर खड़े होकर चुने जाते थे सरपंच, पढ़े लोकतंत्र के शुरुआती दौर के किस्से
जयपुर-अजमेर हाईवे पर भीषण हादसा : ट्रेलर से टकराया श्रद्धालुओं से भरा ट्रैवलर, 3 लोगों की मौत