प्रदेश में बदला मौसम : तापमान बढ़ने से सताने लगी गर्मी, कुछ इलाकों में मामूली बारिश होने की सम्भावना

एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट

प्रदेश में बदला मौसम : तापमान बढ़ने से सताने लगी गर्मी, कुछ इलाकों में मामूली बारिश होने की सम्भावना

जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- 26 मार्च को कुछ इलाकों में मामूली बारिश हो सकती है।

जयपुर। प्रदेश में मौसम अब बदल गया है। तापमान में उतार चढ़ाव का दौर भी खत्म हो चुका है और अब तापमान लगातार बढ़ेगा। इतना ही नहीं राजस्थान में फिर से हीटवेव चलने लगी है। अधिकतम तापमान 40 के पार पहुंच गया है। बाड़मेर, जोधपुर, जैसलमेर, चित्तौड़गढ़ जैसे जिलों में अभी से गर्मी परेशान करने लगी है। उधर, मौसम विभाग ने 26 मार्च को बदलाव के संकेत दिए हैं। प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे कुछ इलाकों में मामूली बारिश होने की सम्भावना है। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र ने राजस्थान में अगले दो दिन उत्तर-पूर्वी हवा के असर से तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव होने की और आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकांश शहरों का अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकता है। रात के तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- 26 मार्च को कुछ इलाकों में मामूली बारिश हो सकती है। इससे न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर