रोडवेज में मुख्य प्रबंधकों के अधिकारों में बदलाव, नियुक्ति अधिकारी की शक्तियां समाप्त

मुख्य प्रबंधक 17 सीसीए नियमों के तहत नोटिस दे सकेंगे 

रोडवेज में मुख्य प्रबंधकों के अधिकारों में बदलाव, नियुक्ति अधिकारी की शक्तियां समाप्त

रोडवेज में मुख्य प्रबंधकों और मुख्य उत्पादन प्रबंधकों के अधिकारों में बदलाव किए गए हैं।

जयपुर। रोडवेज में मुख्य प्रबंधकों और मुख्य उत्पादन प्रबंधकों के अधिकारों में बदलाव किए गए हैं। अब नियुक्ति अधिकारी की शक्तियां समाप्त कर दी गई हैं। मुख्य प्रबंधक 17 सीसीए नियमों के तहत नोटिस दे सकेंगे और स्थाई कार्मिकों के लघु प्रकृति दुराचरण मामलों में अनुशासनिक अधिकारी रहेंगे।

हालांकि, पे मेट्रिक्स लेवल 8 से ऊपर के मामलों को मुख्यालय में विभागाध्यक्ष को भेजा जाएगा। कार्यमुक्ति आदेश, ग्रेच्युटी प्रकरण, अवकाश स्वीकृति और प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने की अनुमति देने के साथ-साथ विभागीय जांच हेतु जांच अधिकारी की नियुक्ति का अधिकार मुख्य प्रबंधकों के पास बना रहेगा। रोडवेज प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ