मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की सीएमआर में बैठक, अधिकारियों को दिए नवीन पर्यटन स्थलों की संभावनाएं तलाशते हुए कार्ययोजना बनानें के आदेश

पूर्वी राजस्थान: पर्यटन और विकास की नई राह

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की सीएमआर में बैठक, अधिकारियों को दिए नवीन पर्यटन स्थलों की संभावनाएं तलाशते हुए कार्ययोजना बनानें के आदेश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्वी राजस्थान के विकास हेतु समीक्षा बैठक की। उन्होंने रणथम्भौर, केवलादेव और लोहागढ़ किले जैसे स्थलों पर पर्यटन सुविधाएं बढ़ाने तथा ब्रज चौरासी कोस के सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को सीएमआर पर बैठक ली। उन्होंने पूर्वी राजस्थान क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों पर निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि सवाईमाधोपुर में रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान के साथ ही पालीघाट एवं भरतपुर में केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, लोहागढ़ किले के साथ ही नवीन पर्यटन स्थलों की संभावनाएं तलाशते हुए कार्ययोजना बनाई जाए। 

साथ ही उन्होंने ब्रज चौरासी कोस, कैलादेवी झील का बाड़ा, गिरिराजजी परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए उच्च स्तरीय सुविधाएं विकसित किए जाने को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रगतिरत सड़क कार्यों, फ्लाईओवर, ड्रेनेज एवं सीवरेज कार्यों में गति लाने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास