मुख्यमंत्री ने की खान एवं पेट्रोलियम विभाग की समीक्षा बैठक, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

खनन क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण बढ़ाए जाएं

मुख्यमंत्री ने की खान एवं पेट्रोलियम विभाग की समीक्षा बैठक, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में खान एवं पेट्रोलियम विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय योजनाओं, कार्य प्रगति और राजस्व लक्ष्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में उपलब्ध खनिज संसाधनों का वैज्ञानिक एवं समुचित दोहन सुनिश्चित किया जाए, ताकि राज्य के राजस्व में वृद्धि हो और विकास कार्यों को गति मिल सके।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में खान एवं पेट्रोलियम विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय योजनाओं, कार्य प्रगति और राजस्व लक्ष्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में उपलब्ध खनिज संसाधनों का वैज्ञानिक एवं समुचित दोहन सुनिश्चित किया जाए, ताकि राज्य के राजस्व में वृद्धि हो और विकास कार्यों को गति मिल सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खनिज संपदा प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, इसका संतुलित और नियोजित उपयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अवैध खनन, अवैध परिवहन और खनन माफिया के खिलाफ “शून्य सहनशीलता” की नीति अपनाई जाए। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने वर्तमान खनन परियोजनाओं, नई ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया और विभागीय निगरानी तंत्र की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि खनन क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण बढ़ाए जाएं, ड्रोन एवं आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग किया जाए, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। उन्होंने कहा कि पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से खनन क्षेत्र का सतत और जिम्मेदार विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे