मुख्यमंत्री ने पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की जयंती पर की पुष्पांजलि
भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की
सीएम ने कहा श्रद्धेय बाबोसा को आदरपूर्वक नमन! सीएम ने उनके ओजस्वी विचारों का स्मरण किया।
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर पूर्व उपराष्ट्रपति व राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत (बाबोसा) की जयंती पर पुष्पांजलि कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
सीएम ने कहा श्रद्धेय बाबोसा को आदरपूर्वक नमन! सीएम ने भारतीय राजनीति में जीवटता, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्श प्रतिमान, भारत के पूर्व उप-राष्ट्रपति एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय भैरोंसिंह शेखावत की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की व उनके ओजस्वी विचारों का स्मरण किया।
सीएम आज पूर्व उपराष्ट्रपति श्रद्धेय भैरोंसिंह शेखावत की जयंती पर स्व.भैरोसिंह शेखावत मेमोरियल पार्क, विधाधर नगर में भी पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Apr 2026 12:02:00
फायर बाइक्स की आवश्यकता का मुद्दा दैनिक नवज्योति ने कई बार प्रकाशित किया है।

Comment List