डिजिटल इंडिया ने तकनीकी खाई पाटने में निभाई अहम भूमिका, हर वर्ग तक पहुंचा तकनीक का लाभ: भजनलाल शर्मा

सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल

डिजिटल इंडिया ने तकनीकी खाई पाटने में निभाई अहम भूमिका, हर वर्ग तक पहुंचा तकनीक का लाभ: भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि 'डिजिटल इंडिया' अभियान ने देश में तकनीकी खाई को समाप्त किया है। उन्होंने बताया कि पहले आधुनिक तकनीक का लाभ केवल संपन्न वर्ग तक सीमित था, लेकिन मोबाइल फोन के माध्यम से डिजिटल सेवाओं को आमजन तक पहुंचाकर इस असमानता को दूर किया गया है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि करीब दस साल पहले देश में तकनीकी खाई एक गंभीर चुनौती बन गई थी। आधुनिक तकनीक का लाभ समाज के सीमित और संपन्न वर्ग तक ही अधिक पहुंच रहा था, जबकि बड़ी आबादी इससे दूर थी। उन्होंने कहा कि इसी असमानता को समाप्त करने के संकल्प के साथ ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान की शुरुआत की गई। 

मुख्यमंत्री के अनुसार, इस अभियान में मोबाइल फोन को प्रमुख माध्यम बनाया गया, जिससे डिजिटल तकनीक को आमजन तक पहुंचाने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया केवल तकनीकी बदलाव का कार्यक्रम नहीं, बल्कि तकनीक के लाभों को व्यापक समाज तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि डिजिटल सेवाओं और सुविधाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को मिल सके।

Post Comment

Comment List

Latest News

युवाओं को अल्फा-बेटा-गामा में बांटने की जरूरत नहीं, देश का युवा एकजुट होकर विकास में भागीदार बनेगा: नितिन नवीन युवाओं को अल्फा-बेटा-गामा में बांटने की जरूरत नहीं, देश का युवा एकजुट होकर विकास में भागीदार बनेगा: नितिन नवीन
वाराणसी में 'युवा संवाद-2026' कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि युवाओं को वर्ग या पीढ़ी...
कांग्रेस का प्रदर्शन ‘राजनीतिक नौटंकी’, 300-400 लोगों को जुटाने से चुनाव आयोग पर असर नहीं पड़ेगा: मदन राठौड़
पंचायती राज चुनावों में चलाएं व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान, सिंह ने कहा- महिला और प्रथम मतदाताओं को करें विशेष जागरूक
गोवंश मर रहा, भाजपा सरकार सिर्फ घोषणाओं में व्यस्त : गहलोत
GST परिषद के अनुपालन सुधारों पर जोर, गिरफ्तारी का प्रावधान खत्म; कानूनी कार्रवाई की सीमा 5 करोड़
पंचायत चुनाव : भाजपा में टिकट वितरण को लेकर मंथन तेज, दावेदार अपने समर्थकों के साथ टिकट की दौड़ में सक्रिय
महिला पुलिसकर्मियों से अनुचित व्यवहार का आरोप, भाजपा बोली- राहुल-प्रियंका की ‘मोहब्बत की दुकान’ की खुली कलई